iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का पहरा:नदी से रेत की चोरी, बाढ़...

अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का पहरा:नदी से रेत की चोरी, बाढ़ का खतरा. आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब के लुधियाना में जगराओं के गांव खैहरा बेट में अवैध रेत खनन के खिलाफ ग्रामीणों का रोष चरम पर है। धरने के दूसरे दिन भी ग्रामीण सतलुज दरिया के किनारे डटे रहे और इस लड़ाई को निर्णायक बताया। आंदोलन को लंबा खींचने के इरादे से ग्रामीणों ने वहां स्थायी टेंट लगा लिया है और रात भर भोजन, पानी व पहरे का पुख्ता इंतजाम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी जान की बाजी लगा देंगे, लेकिन दरिया के सीने को छलनी नहीं होने देंगे।अलाव जलाकर बैठे पहरे पर तैनात जवान

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संघर्ष का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट पार्षद रविंदरपाल सिंह और सरपंच हरदीप सिंह लक्की ने प्रशासन और सरकार पर रेत माफिया के साथ मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

नेताओं का कहना है कि डीसी लुधियाना और पुलिस के उच्च अधिकारियों को पोकलेन मशीनों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, सरकार दरिया की सफाई के नाम पर माफिया को खुली छूट दे रही है, जबकि इस रेत का उपयोग बांधों को मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए।

iTree Network Solutions +91-8699235413
रात में पहरे पर तैनात जवान ठंड अलाव जलाकर सेंकते हुए

25 गांवों में बाढ़ का खतरा

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अंधाधुंध खनन के कारण आसपास के करीब 25 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बारिश या जलस्तर बढ़ने की स्थिति में यह इलाका पूरी तरह असुरक्षित हो जाएगा, लेकिन सरकार जन-सुरक्षा के प्रति पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। ग्रामीणों का तर्क है कि यदि वास्तव में दरिया की सफाई ही उद्देश्य है, तो निकाली गई रेत का इस्तेमाल गांवों को बाढ़ से बचाने वाले बांधों को पुख्ता करने के लिए किया जाना चाहिए, न कि इसे अवैध रूप से बेचा जाए।

मीटिंग करते ग्रामीण
मीटिंग करते ग्रामीण

पहरे के लिए 20 लोगों की टोली बनाई

प्रशासनिक निष्क्रियता को देखते हुए गांव के युवाओं ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। रात के समय खनन रोकने के लिए युवाओं की 20-20 सदस्यों वाली टीमें बनाई गई हैं, जो चार-चार घंटे की शिफ्ट में दरिया किनारे आग जलाकर पहरा दे रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह अब महज एक धरना नहीं, बल्कि सरकारी नाकामी और माफिया राज के खिलाफ एक जन-विद्रोह का रूप ले चुका है, जो तब तक जारी रहेगा जब तक खनन पूरी तरह बंद नहीं हो जाता।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page