जालंधर के कालिया कॉलोनी और गुरु अमर दास चौक इलाके में आवारा पशुओं की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इन इलाकों में दर्जनों लावारिस गायें और कुत्तों के झुंड रोज सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशु कभी भी अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को रोजाना खतरे का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग और बच्चे इन जानवरों के हमलों का भी शिकार हो चुके हैं।
शहर में पहले भी आवारा कुत्तों और पशुओं की समस्या पर काफी बजट खर्च किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निकाय और नगर निगम प्रशासन को कई बार शिकायतें देने के बावजूद इन इलाकों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
लोगों का आरोप है कि निगम केवल दिखावटी अभियान चला कर खानापूर्ति कर रहा है, परंतु जमीनी स्तर पर समस्या बरकरार है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना भी खतरे से खाली नहीं।
इस प्रशासनिक लापरवाही से नागरिकों की सुरक्षा दांव पर लगी है।अब जनता नगर निगम से मांग कर रही है कि जल्द से जल्द आवारा पशुओं को इन इलाकों से हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगे और लोगों को राहत मिल सके

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









