iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsइस बड़े नेता ने लगाए मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप,! कहा :...

इस बड़े नेता ने लगाए मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप,! कहा : 4 बजते ही शराब पीना शुरू कर देते हैं मुख्यमंत्री!

Date:

National News

Buland kesari :- पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आज जालंधर में एक प्रेसवार्ता की और आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सांसद चन्नी ने कहा- शराबियों से एक बच्चा नहीं संभलता, वो पंजाब कैसे संभालेंगे। राज्य को चलाने के लिए खुद की विल पावर चाहिए, जोकि आम आदमी पार्टी के पास नहीं है।आरोप
सांसद चन्नी ने शहर में पानी की समस्या सहित लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। जालंधर में दिशा कमेटी की मीटिंग के बाद पूर्व सीएम चन्नी ने उक्त प्रेसवार्ता की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि जालंधर के कई विभागों के अधिकारियों के साथ उनकी ये बैठक हुई और शहर के कई मुद्दों पर उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की।जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- मुख्यमंत्री का काम होता है, झगड़ा खत्म करना और किसानों का मसला हल करना। मगर मुख्यमंत्री ने खुद ही किसानों के साथ लड़ाई कर ली। ऐसे में कैसे सरकार चलाई जाएगी। चन्नी ने आरोप लगाया कि मेरे साथ दीपक आए हैं, उनकी किसी के साथ बहस हुई थी।मगर उन पर बहस करने के बाद ही हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर दिया गया। ये एफआईआर राजनीतिक दबाव के चलते की गई है। पुलिस द्वारा झूठे केस बना कर विरोधी पार्टी के लोगों को फंसाया जाता है।चन्नी ने कहा- सीएम की शह पर हो रही माइनिंग
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है। मुझे खुद को फिरौती के लिए कॉल आ चुका है। हमारे बच्चे नशों के साथ मर रहे हैं। मगर पंजाब के सीएम इस पर कोई बात नहीं कर रहे हैं। पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान की शह पर अवैध रूप से माइनिंग हो रही है।
किसी भी जगह पर माइनिंग का ठेका नहीं दिया गया है। ये सब कुछ सीएम मान के शह पर हो रहा है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। इस आम आदमी पार्टी की सरकार और पुलिस एक साथ मिलकर विरोधी पार्टी के लोगों को टारगेट कर रहे हैं।
चन्नी बोले- राजस्व स्थिति को सुधारने के लिए कोई प्लानिंग नहीं
जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा- आम आदमी पार्टी के नेता धक्केशाही करके नगर निगम में अपना मेयर बना लिया। आदमपुर में आज किसी तरह कोई सड़क नहीं बनी हुई है। शहर का भी यही हाल है।
सरकार को सही ढंग से चलाने का तरीका ही नहीं है। जिससे सरकार पंजाब की राजस्व स्थिति को ठीक कर सके। सरकार के पास इस पर कोई प्लानिंग नहीं है। शाम चार बजते ही शराब शुरू हो जाती है, काम किस वक्त होगा। 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पेपर देने आए छात्र से मारपीट:पार्किंग को लेकर युवकों से हुई कहासुनी, मामला शांत होने के बाद फिर लौटे हमलावर

Buland kesari/लुधियाना के हांबड़ा रोड स्थित एक निजी स्कूल के बाहर एक छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल...

You cannot copy content of this page