iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homeludhianaकनाडा का PR मिलते ही दुल्हन भागी:पति को छोड़ गई; लुधियाना में...

कनाडा का PR मिलते ही दुल्हन भागी:पति को छोड़ गई; लुधियाना में ससुर ने FIR कराई, बोले- विदेश में रहने के लिए शादी की थी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में कपूरथला से ब्याह कर आई दुल्हन ने कनाडा की परमानेंट रेजिडेंस (PR) बनते ही रिश्ता तोड़ दिया। उसकी शादी को केवल 2 साल ही बीते थे कि वह अपने पति को छोड़कर किसी दूसरी जगह रहने लगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

परेशान पति ने उसे काफी समझाया भी, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पति ने लुधियाना में रह रहे अपने परिजन को सारी बात बत दी। अब वह संपर्क में नहीं है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित परिवार ने थाना सलेम टाबरी में अपनी बहू और उसके मायके वालों के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला ने कनाडा का PR लेने के लिए ही उनके बेटे से शादी की थी। पुलिस ने जांच के बाद महिला, उसके पिता और भाई समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
शिकायतकर्ता ने लुधियाना के थाना सलेम टाबरी में शिकायत दर्ज करवाई है। फोटो एआई जनरेडेट है।
शिकायतकर्ता ने लुधियाना के थाना सलेम टाबरी में शिकायत दर्ज करवाई है। फोटो एआई जनरेडेट है।

2024 में शादी हुई, पत्नी को कनाडा ले गया

लुधियाना में अमन नगर के रहने वाले जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मान सिंह कनाडा का स्थायी निवासी (PR) है। उसकी शादी 10 फरवरी 2024 को कपूरथला के गांव रिहाणा जट्टां की रहने वाली अमनदीप कौर के साथ हुई थी।

उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद मान सिंह अपनी पत्नी अमनदीप को भी कनाडा ले गया। आरोप है कि कनाडा पहुंचने और वहां का PR हासिल करने के बाद अमनदीप कौर ने अपना असली रंग दिखाया। वह अपने पति मान सिंह को छोड़कर किसी अनजान जगह जाकर रहने लगी।

आरोप- PR के लिए ही शादी की

जरनैल सिंह का आरोप है कि बहू ने केवल विदेश में सेटल होने के लिए उनके बेटे का इस्तेमाल किया। जब उसे PR मिल गया तो अब उसे छोड़ दिया है। उन्होंने मांग की कि बहू और उसके मायके वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाए।

शिकायत पर थाना सलेम टाबरी में आरोपी अमनदीप कौर (पत्नी), बलबीर सिंह (ससुर), जसवीर सिंह (साला) और कपूरथला के गांव भोरा के रहने वाले गुरविंदर सिंह के खिलाफ धारा 316(2), 318(2), 336(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ‘ਚ ਨਵਾਂ ਮੋੜ! ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਦਾ ਵੱਡਾ ਦਾਅਵਾ, 117 ਸੀਟਾਂ ‘ਤੇ ਚੋਣ ਲੜਨ ਦੀ ਤਿਆਰੀ

Buland kesari/Navjot Kaur Sidhu Chandigarh Press Conference; ਸਾਬਕਾ ਕ੍ਰਿਕਟਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਪਤਨੀ ਡਾ. ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਸਿੱਧੂ...

You cannot copy content of this page