iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जब्रदस्त टक्कर, दूर खेत में जा...

कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जब्रदस्त टक्कर, दूर खेत में जा गिरा युवक

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- दीनानगर से बहिरामपुर रोड पर स्थित (वी शेप) दौदवा चौक के पास एक हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर एक नौजवान सवार होकर दीनानगर वाली साइड से आ रहा था। वहीं, कसबा बहिरामपुर से दीनानगर की तरफ एक मारुति कार आ रही थी। जैसे ही दोनों दौदवा चौंक के पास पहुंचे, अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह सारी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। मोटरसाइकिल

अगर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बात की जाए तो यह टक्कर इतनी भयानक थी कि जब मोटरसाइकिल सवार को कार ने टक्कर मारी, तो मोटरसाइकिल सवार लगभग 2-3 फुट की ऊंचाई पर उछलकर पास के खेतों में गिर पड़ा। इस टक्कर के दौरान मोटरसाइकिल और कार दोनों को काफी नुकसान हुआ है।

घायल नौजवान मोटरसाइकिल सवार को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है, जबकि कार चालक पूरी तरह से ठीक-ठाक है। लेकिन अभी तक कार सवार और मोटरसाइकिल सवार दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि यह चौक पर अक्सर हादसे होते रहते हैं, क्योंकि यह चौक एक वी शेप में बना हुआ है, जहां दाएं तरफ मुड़ते वक्त लोग अचानक सामने से आ रही गाड़ियों से टकरा जाते हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा यहां कोई लाइटें या कोई अन्य व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण यहां रोजाना सड़क हादसे होते रहते हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:कौशल चौधरी गैंग का शूटरआकाश घायल, CP ने कहा- पुलिस नाकेबंदी में पकड़ा गया आरोपी

Buland kesari/जालंधर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फोलड़ीवाल इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के...

You cannot copy content of this page