जालंधर में खराब सड़कों, बंद पड़े सीवरेज और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस प्रधान रजिंदर बेरी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन की शुरुआत सुबह नगर निगम दफ्तर के बाहर से हुई। जिला प्रधान रजिंदर बेरी के साथ वार्ड नंबर 28 के पार्षद और कई अन्य काउंसलर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश इलाकों में सीवरेज लाइनें महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
इसके अलावा कई मुख्य सड़कें और गलियां टूटी-फूटी हालत में हैं, जिससे आम जनता को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या का समाधान नहीं हुआ
कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। एक पार्षद ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार होश में आओ और भ्रष्टाचार बंद करो जैसे कई नारे लगाए।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जालंधर की हर विधानसभा क्षेत्र में आप के विधायक और उनके करीबी लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं और विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








