iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsगोली लगने से कॉन्स्टेबल की मौत:लग्जरी कारों के शोरूम की सुरक्षा में...

गोली लगने से कॉन्स्टेबल की मौत:लग्जरी कारों के शोरूम की सुरक्षा में तैनात था, गुरदासपुर का रहने वाला

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesSet featured imageari/लुधियाना के जिले के कस्बा मुल्लापुर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक कॉन्स्टेबल का नाम अनोज मसीह (25) है। अनोज की गर्दन के पास गोली लगी है। फिलहाल उसकी ड्यूटी लग्जरी कारों के शोरूम की सुरक्षा में लगी थी। क्योंकि RAC के शोरुम मालिक को कुछ समय पहले किसी गैंगस्टर द्वारा रंगदारी की धमकी मिली थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मृतक अनुज गुरदासपुर जिले के गांव लक्खा कलां का रहने वाला है। अनोज के उसके पिता के निधन के बाद उनकी जगह नौकरी मिली थी। सुबह 5 बजे गोली चलने की घटना हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

RAC कार शोरूम पर लगी थी ड्यूटी

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी मुताबिक अनोज और उसके कुछ साथियों की RAC कारों के शोरूम के बाहर सुरक्षा में ड्यूटी लगी हुई थी। क्योंकि RAC के शोरुम मालिक को कुछ समय पहले किसी गैंगस्टर द्वारा रंगदारी की धमकी मिली थी। इस कारण पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए मुलाजिम तैनात किए थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आज सुबह अचानक जब अनोज शोरुम के बाहर गाड़ी में बैठा था तो अचानक उसकी गर्दन के पास गोली लग गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोली अनुज के हथियार से चली है, लेकिन अभी किसी अधिकारी ने पुष्टी नहीं की। इस संबंध में मुल्लापुर के डीएसपी वरिंदरजीत सिंह खोसा से जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अधिकारियों का पक्ष आने के बाद पूरा मामला क्लियर हो पाएगा।

पानी लेने साथी को भेजा, अचानक चली गोली

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 5 बजे अनोज मसीह अपने साथी सुरक्षाकर्मी के साथ शोरूम परिसर में ड्यूटी पर था। दोनों कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान अनुज ने अपने साथी को पानी लाने के लिए भेजा। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब साथी वापस लौटा तो अनोज मसीह खून से लथपथ कार की सीट पर औंधे मुंह गिरा पड़ा था।

घटना की सूचना तुरंत थाना दाखा और पुलिस हेडक्वार्टर को दी गई। मौके पर पहुंची दाखा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद सिविल अस्पताल लुधियाना भिजवा दिया। शव का पोस्टमार्टम आज शनिवार को किया जाएगा, जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

फॉरेंसिक टीम ने सैंपल एकत्र किए

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जरूरी सैंपल एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि किसी भी संदेह की गुंजाइश न रहे।

16 जनवरी को शोरूम मालिक को पुलिस ने दिए थे 4 सुरक्षाकर्मी

गौरतलब है कि आरएसी लग्जरी कार शोरूम के मालिक को रंगदारी की धमकी मिली थी। इसके बाद 16 जनवरी को लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने शोरूम मालिक को 4 सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए थे। दो सुरक्षाकर्मी मालिक के घर और दो शोरूम पर तैनात थे। अनुज मसीह भी उन्हीं में से एक था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बताया जा रहा है कि अनोज मसीह को कुछ समय पहले ही अपने पिता के निधन के बाद तरस (अनुकंपा) के आधार पर पुलिस में नौकरी मिली थी। उसकी अचानक मौत से परिवार और पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पब्लिक टॉयलेट में मिला व्यक्ति का शव:मृतक की पहचान नहीं हुई; पुलिस ने डेडबॉडी मोर्चरी में रखवाया

Buland kesari/जालंधर के न्यू बलदेव नगर इलाके में रोड किनारे स्थित एक सरकारी बाथरूम (सार्वजनिक शौचालय) से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र...

You cannot copy content of this page