iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsचोरों का दुकानदार पर बोतलों से हमला:बाइक छोड़कर भागे, चोरी करने आए...

चोरों का दुकानदार पर बोतलों से हमला:बाइक छोड़कर भागे, चोरी करने आए थे, 6 मिनट तक हुआ हंगामा

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना के थाना डिविजन नंबर 2 के अंतर्गत आते न्यू शिवाजी नगर इलाके में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे न सिर्फ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं बल्कि विरोध करने पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं डार रहे। ताजा मामला गली नंबर 7 का है जहां देर रात करीब 3 बजे चोरी करने आए दो युवकों ने दुकानदार पर कांच की बोतलों से हमला कर दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वारदात के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार राजेश खन्ना ने बताया कि उनकी घर के नीचे ही करियाने की दुकान है और ऊपर उनका निवास है। रात करीब ढाई से 3 बजे के बीच उन्हें नीचे कुछ आवाज सुनाई दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो दो युवक दुकान के पास संदिग्ध हालत में मौजूद थे। राजेश ने हिम्मत दिखाते हुए ऊपर से ही शोर मचाया और चोरों को भगाने के लिए डंडे फेंके। एक बार तो चोर वहां से भाग गए लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वे दोबारा पूरी तैयारी के साथ वापस लौटे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
चोर बोतल से हमला करते हुए
चोर बोतल से हमला करते हुए

सीसीटीवी में कैद शटर तोड़ अंदर घुसा चोर

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें पूरी वारदात साफ दिखाई दे रही है। बाइक पर दो युवक आए थे जिनमें से एक सरदार और दूसरा मोना (बिना पगड़ी वाला) था। बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और बड़ी चालाकी से दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हो गया।

दुकान मालिक और चोरों में झड़प सीसीटीवी में कैद
दुकान मालिक और चोरों में झड़प सीसीटीवी में कैद

जब मालिक राजेश खन्ना ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उन पर डंडे से प्रहार किया तो बचाव करने के बजाय चोरों ने सड़क पर पड़ी कांच की बोतलें उठा लीं। चोरों ने ताबड़तोड़ राजेश पर बोतलों से हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गया। 6 मिनट तक गली में यह हंगामा चलता रहा।

जब मोहल्ले के अन्य लोगों के जागने का डर हुआ तो चोर घबरा गए। हड़बड़ाहट में वे अपनी होंडा शाइन बाइक मौके पर ही छोड़कर पैदल गलियों में फरार हो गए।बाइक की अगली नंबर प्लेट गायब थी जबकि पीछे नंबर प्लेट लगी हुई थी।

पुलिस नके ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते इलाका निवासी
पुलिस नके ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते इलाका निवासी

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। राजेश खन्ना और उनके परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया लेकिन अभी तक पुलिस उनकी बात सुनने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रही है। इलाके के लोगों में डर का माहौल है क्योंकि थाना 2 के क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

कपूरथला में देसी पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार:3 जिंदा कारतूस भी बरामद; वारदात की फिराक में था; आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Buland kesari/कपूरथला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी पिस्तौल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने...

You cannot copy content of this page