Buland kesari/जालंधर के नीला महल इलाके में कुछ युवकों ने गोली चला दी। गोली चलाने के बाद युवक भाग गए। गोली चलने से मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोगों ने थाना-2 पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान गोली का एक खोल बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि 2 गुटों में पुराने विवाद के चलते गोली चली है। जिस लड़के के साथ गोली चलाने वालों का विवाद है, वह फतेहपुरी मोहल्ले का रहने वाला है। उसकी फोन पर इनके साथ तू-तू मैं-मैं हुई। इस पर उसने इन्हें मोहल्ला नीला महल में खड़े होने का एड्रेस दे दिया, लेकिन वो मौके पर यहां नहीं था।
पुलिस ने बताया कि मोहल्ले के लोगों से पूछताछ कर पूरी घटना का पता लगाया जा रहा है। मोहल्ले में घरों के बाहर लगे CCTV भी चेक किए जा रहे हैं।
कट्टा नामक युवक से थी रंजिश, रोहन ने चलाई गोली
थाना डिवीजन-2 के SHO जसविंदर सिंह ने बताया कि हमें फोन आया था कि नीला महल मोहल्ले में गोली चली है। यहां पर प्रिंस नामक युवक ने बताया की बूटा पिंड का निखिल नाहर और रोहन 3-4 लड़कों के साथ आए।
इनके पास हथियार भी थे। यहां पर कट्टा नामक युवक को ढूंढ रहे थे। वह फतेहपुरी मोहल्ले का रहने वाला है। रोहन नामक लड़के ने एक गोली चलाई है। मौके से एक खोल मिला है। लड़कों की आपसी रंजिश है। कट्टा ने गलत एड्रेस देकर उनको यहां पर बुलाया था।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







