Buland kesari/नूरमहल शहर के श्री गुरु रविदास चौक पर नॉनवेज बेचे जाने से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि यहां सरेआम मीट-मछली बेचने वालों की रेहड़ियां लग गई हैं। सिटी के बीचों-बीच इस चौक से शाम को निकलना मुश्किल हो जाता है। यहां खरीदारों की भीड़ रहने से रोड संकरा हो जाता है।
लोगों ने कहा कि रात को तब स्थति खराब हो जाती है जब यहां लोग शराब पीकर हंगामा करते हैं। कई बार ये जगह लड़ाई-झगड़ों का कारण बन चुकी है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि चौक के पास से नॉन वेज बेचने वालों को कहीं और शिफ्ट किया जाए। गुरु रविदास महाराज के नाम पर बने चौक के पास नॉनवेज बेचे जाने से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।

नगर कौंसिल इंस्पेक्टर बोले-नोटिस जारी कर हटाएंगे नगर कौंसिल नूरमहल के इंस्पेक्टर शिव कुमार ने बताया कि गुरु रविदास चौक पर नॉनवेज बेचने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद भी यदि रेहड़ियां नहीं हटाईं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शहर के लोगों ने भी नूरमहल पुलिस स्टेशन और नगर कौंसिल नूरमहल से मांग की है कि मीट-मछली बेचने वालों हटाया जाए, ताकि चौक की खूबसूरती बहाल हो सके। समाज सेवक जसवीर सहजल और एकता मंच वेलफेयर सोसाइटी नूरमहल के चेयरमैन हरजिंदर सिंह मट्टू ने कहा कि वह जल्द इस लोगों को यहां से शिफ्ट करवाएंगे।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








