iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर के दोआबा व सोढल चौक के पास दहशत का माहौल

जालंधर के दोआबा व सोढल चौक के पास दहशत का माहौल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- जालंधर नॉर्थ हलके में आते दोआबा चौक और सोढल चौक नजदीक स्थित मेडिकल की 3 दुकानों के शटर उखाड़ कर चोरों ने गल्ले से कैश और अन्य सामान चुरा ले गए। शक है कि इन्हीं चोरों ने एक दिन पहले पठानकोट चौक पर भी जगबीर मैडिकोज में चोरी की वारदात की थी। थाना आठ की पुलिस को इस संबंधी शिकायत दे दी गई है।जालंधर

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो चोरों ने पहले दोआबा चौक पर स्थित नंदा मैडिकल और नंदा मैडिकोज के तड़के शटर उठे देख लोगों ने दुकान मालिकों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक राहुल नंदा ने बताया कि चोर एक दुकान में 25 हजार रुपए और दूसरी दुकान से करीब एक हजार रुपए की नकदी और कुछ सामान ले गए। उन्होंने जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो देखा कि देर रात दो बजे बाइक सवार दो चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने एक दुकान का तो कैंची गेट भी तोड़ डाला और तिजौरी भी खंगाली लेकिन उसमें मात्र सिक्के ही थे।

राहुल ने कहा कि दोआबा चौक पर अक्सर रात को पुलिस की पैट्रोलिंग होती है लेकिन उसके बावजूद चोर वारदात करके भाग गए। तीसरी चोरी सोढल चौक के पास हुई है। यहां चोरों ने खुराना मैडीकोज के ताले तोड़ कर गल्ले में से 25 हजार रुपए चुरा ले गए। चोरों ने दुकान के आगे अपने बाइक के साथ बाहर पड़ी प्लाईवूड रख कर खुद को छिपा लिया और फिर शटर उखाड़ना शुरू किया। यहां चोर शटर तोड़ते हुए कैद हो गए। हालांकि एक चोर के हाथ पर बना टैटू क्लीयर सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया है। तीनों चोरियों की सूचना मिलते ही थाना आठ की पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करवानी शुरू कर दी है।

रेरू पिंड चौक पर तीन दुकानों से ए.सी. के आऊटडोर से तांबे की तारें चोरी

और ये भी पढ़े

चोरों ने रेरू पिंड चौक पर तीन दुकानों के बाहर लगे ए.सी. के आउटडोर की तांबे की तारें चुरा ली। इनमें से एक स्टूडियों है जबकि दो दुकानें मोबाइलों की है। दुकान मालिकों ने बताया कि एक हफ्ते पहले भी उनकी तारें चोरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने नई तारें लगवाई थी लेकिन वह भी चोरी हो गई। अक्सर रेरू पिंड चौक पर हाईटेक नाका लगता है। एक तार की कीमत पांच हजार रुपए के करीब है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जगराओं-रायकोट मार्ग बंद:पुल र्निर्माण के कारण 1 महीने ट्रैफिक डायवर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया रूट मैप

+Buland kesari/लुधियाना जिले के जगराओं-रायकोट मुख्य मार्ग पर कमालपुर गांव के पास मानुके रजवाहा पर बने पुराने पुल के पुनर्निर्माण के कारण यह मार्ग...

You cannot copy content of this page