iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:कौशल चौधरी गैंग का शूटरआकाश घायल,...

जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:कौशल चौधरी गैंग का शूटरआकाश घायल, CP ने कहा- पुलिस नाकेबंदी में पकड़ा गया आरोपी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फोलड़ीवाल इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के शूटर को गिरफ्तार कर लिया। इस जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया।शूटर आकाश का बयान लेती पुलिस। -

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस मामले की जानकारी देते हुए सीपी धनप्रीत कौर ने बताया की पुलिस के द्वारा नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर नरेंदर उर्फ आकाश को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने बाइक भगा ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस दौरान बाइक फिसलने के दौरान आरोपी सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीपी ने कहाकि आरोपी 2 मामलों में पीओ है। गोराया में आरोपी के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें आरोपी की तलाश जारी थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई वारदातों में शामिल आरोपी जालंधर के फोलड़ीवाल इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर जब पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को घेरकर काबू करने की कोशिश की, तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई की। जिसमें शूटर आकाश के पैर में गोली लग गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई

इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।पुलिस कार्रवाई में पकड़ा गया शूटर आकाश कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह कुछ दिन पहले मोहाली में हुए जिम मालिक के मर्डर के मामले में मुख्य रूप से शामिल था।

इस हत्या की इस वारदात के बाद से ही पुलिस को शूटर की तलाश कर रही थी। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी आकाश का अपराध ग्राफ काफी बड़ा है। उसने न केवल मोहाली, बल्कि जगरावां में भी फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:कार से मारी टक्कर, सूनसान जगह पर छोड़कर हुए फरार, एक महिला शामिल

Buland kesari/लुधियाना (ग्रामीण) पुलिस ने एक युवक की हत्या का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को...

You cannot copy content of this page