Buland kesari ;- जालंधर सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन आपूर्ति में तकनीकी खराबी के कारण तीन मरीजों की मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन बैकअप ऑक्सीजन सिलेंडरों को कुछ ही समय में चालू कर दिया गया। मरीजों में से एक को सांप के काटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, दूसरा अत्याधिक नशे के पदार्थों के सेवन के कारण अस्पताल में भर्ती था, जबकि तीसरा तपेदिक से पीड़ित था। तीनों को वेंटिलेटर पर रखा गया था।
ऑक्सीजन प्लांट में आई खराबी
दरअसल, जालंधर के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां के ऑक्सीजन प्लांट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस फॉल्ट के कारण आईसीयू में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) विनय आनंद ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण ऑक्सीजन का दबाव थोड़ा कम हो गया था। आनंद ने कहा, “लेकिन हमारे पास पर्याप्त बैकअप ऑक्सीजन सिलेंडर थे, जिन्हें कुछ ही समय में चालू कर दिया गया। इसके अलावा, मुख्य ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी भी उसी दौरान ठीक कर दी गई।”
तीन मरीजों की हुई मौत
यह घटना रविवार देर शाम की है, जहां अचानक ऑक्सीजन प्लांट में आई खराबी के चलते तीन मरीजों की मौत हो गई। मरीजों के परिजनों ने बताया कि अचानक से मशीन बंद हुई और उसके बाद उनके रिश्तेदार की मौत हो गई। इन मौतों के बाद मरीज के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वह सिविल अस्पताल के प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर ने तकनीकी फॉल्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हई। जिसके बाद तीन मरीजों की मौत हुई हो गई। (परमजीत सिंह)

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








