iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News11 बजे तक नहीं होगी ओपीडी, पंजाब में आज से डॉक्टर्स हड़ताल

11 बजे तक नहीं होगी ओपीडी, पंजाब में आज से डॉक्टर्स हड़ताल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland Kesari:-पंजाब में डॉक्टर्स आज (सोमवार) से हड़ताल पर जा रहे हैं। शनिवार देर शाम सरकार की तरफ से डॉक्टरों को मनाने के लिए आश्वासनों से भरा खत जारी किया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

सरकार से भरोसा मिलने के बाद डॉक्टर्स ने स्ट्राइक वापस तो नहीं ली, लेकिन उसे तीन चरणों में बांट दिया है। आज से सरकारी अस्पतालों में दोपहर 11 बजे तक ओपीडी नहीं चलेगी।पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने सरकार के भरोसे के बाद भी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। 11 सितंबर को डॉक्टर्स व सरकार के बीच बैठक भी होने वाली है। कैबिनेट सब कमेटी के साथ बैठक में सभी मांगों पर विचार किया जाएगा। एसोसिएशन अस्पताल में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा व नियमित रूप से वेतन बढ़ोतरी के आदेश जारी करने को लेकर यह आंदोलन कर रही है।सरकार की तरफ से आश्वासन के बाद डॉक्टर्स ने हड़ताल को तीन चरणों में बदल दिया है। पहला चरण 9 से 11 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ओपीडी सेवाएं निलंबित रहेंगी। दूसरा चरण 12 से 15 सितम्बर तक होगा। जिसमें ओ.पी.डी. सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। 16 सितम्बर के बाद तीसरा चरण होगा। इसमें डॉक्टर्स ओपीडी के साथ-साथ मेडिको लीगल करने से भी साफ मना कर देंगे।सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शनिवार देर शाम एक पत्र जारी किया था। जिसमें उन्होंने समितियों का गठन करने के आदेश दिए थे। जारी पत्र के अनुसार, अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर कमेटी और हिंसक घटनाओं की रोकथाम के लिए कमेटी गठित की जाएगी। पंजाब के सेहत मंत्री ने पंजाब के सभी सिविल सर्जनों को डीसी के अंतर्गत कमेटी बनाने के लिए कहा है। जिसका नाम डिस्ट्रिक्ट हेल्थ बोर्ड होगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page