iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homecityदर्दनाक हादसा: झूले के पाइप में फंसे लड़की के बाल, खोपड़ी से...

दर्दनाक हादसा: झूले के पाइप में फंसे लड़की के बाल, खोपड़ी से हुए अलग

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- (दर्दनाक हादसा)  उत्तर प्रदेश केकन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र के माधौनगर से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मेले में झूला झूल रही एक 13 साल की लड़की गंभीर हादसे का शिकार हो गई। अनुराधा नाम की किशोरी गांव के बच्चों के साथ झूला झूलने के लिए पहुंची हुई थी। इसी दौरान झूला झूलते हुए अनुराधा के बाल झूले के ऊपर वाले लोहे के रॉड में लिपटने लगे। वह दर्द से चिल्लाने लगी लेकिन बाल झूले में लिपटते जा रहे थे।

दरअसल मेले में काफी शोर होने की वजह से उसकी आवाज किसी को सुनाई नहीं दे रही थी। आखिर जब उसका बालों का पूरा खोपड़ा जड़ से अलग हो गया तो झूला चलाने वाले की नजर उस पर पड़ी। बालों के खोपड़ी से अलग होने के बाद किशोरी लहूलुहान हालत में बेहोश हो गयी और मेले में भगदड़ मच गयी। (दर्दनाक हादसा) मौके पर पहुंचे परिजन अनुराधा को मेडिकल कॉलेज ले गये, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया है। किशोरी के बाल जड़ से उखड़ झूले पर टंगे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक बाल जैसे ही लड़की के सिर से अलग हुए, वैसे ही बिना बालों के लहूलुहान हालत में लड़की बेजान हो गई। किशोरी के बाल उसके सिर से जड़ समेत अलग हुए वहां पर देख रहे लोगों की रूह कांप गई। इतना भीषण हादसा शायद ही पहले कभी कन्नौज में किसी मेले के दौरान हुआ होगा। इधर घटना के बाद से झूले वाला झूला लेकर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਮੋਗਾ ਵਿੱਟ ਹਿਟ ਐਂਡ ਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ, ਔਰਤ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ

Buland kesari/ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਬੁੱਗੀਪੁਰਾ ਚੌਕ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਾਹਨ ਦੀ ਟੱਕਰ ਨਾਲ ਇੱਕ ਔਰਤ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ...

You cannot copy content of this page