iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsदूध कारोबारी से 31 लाख रुपए की लूट:सौदेबाजी के बहाने बुलाया था,...

दूध कारोबारी से 31 लाख रुपए की लूट:सौदेबाजी के बहाने बुलाया था, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज; जांच जारी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में धोखाधड़ी और चोरी का मामला सामने आया है। यहां दूध का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति से जान-पहचान वाले ने ही 31 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। वारदात उस समय हुई जब दोनों पक्ष दूध की सप्लाई को लेकर रेट तय करने के लिए मिले थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई शिकायत में सराभा नगर निवासी अरविंदर सिंह ने बताया कि वह घर-घर दूध सप्लाई करने का काम करते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

2 जून 2025 को उन्होंने पार्टियों को पेमेंट करनी थी जिसके लिए उनके पास भारी नकदी मौजूद थी। इसी दौरान नरेंद्र कुमार शर्मा उर्फ राहुल शर्मा निवासी ऋषि नगर ने उन्हें मुलाकात के लिए मॉडल टाउन स्थित शमशान घाट के पास बुलाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गाड़ी में बैठकर की सौदेबाजी, फिर हुआ खेल

अरविंदर सिंह जब अपनी गाड़ी से मौके पर पहुंचे तो राहुल शर्मा अपनी स्विफ्ट कार के साथ वहां पहले से मौजूद था। अरविंदर ने उसे बातचीत के लिए अपनी गाड़ी की अगली सीट पर बिठा लिया। दोनों के बीच रोजाना 3 क्विंटल दूध की सप्लाई को लेकर रेट तय करने की चर्चा हुई। बातचीत के दौरान अरविंदर सिंह कुछ देर के लिए वॉशरूम जाने की बात कहकर गाड़ी से नीचे उतरे।

पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह वॉशरूम से वापस अपनी गाड़ी की ओर बढ़े उन्होंने देखा कि राहुल शर्मा उनके बैग के साथ अपनी स्विफ्ट कार की तरफ भाग रहा है। राहुल के हाथ में काले रंग का प्लास्टिक बैग था जिसमें 31 लाख रुपये की मोटी रकम थी। इससे पहले कि अरविंदर उसे पकड़ पाते आरोपी अपनी कार में सवार होकर तेजी से फरार हो गया।

पुलिस ने कहा आरोपी नरेंद्र कुमार शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

कपूरथला में देसी पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार:3 जिंदा कारतूस भी बरामद; वारदात की फिराक में था; आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Buland kesari/कपूरथला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी पिस्तौल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने...

You cannot copy content of this page