iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharनशे की ओवरडोज से युवक की मौत:इलाज कराने के लिए ले गया...

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत:इलाज कराने के लिए ले गया था पैसे, प्लाट में पड़ा मिला शव

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari;-पंजाब के जालंधर में राज नगर के पास शुक्रवार को शाम एक 30 वर्षीय युवक की नशे की ओवर डोज से मौत हो गई। मृतक की पहचान राज नगर के रहने वाले राजपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आज राजपाल का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। राजपाल घर से पेट दर्द का इलाज करवाने के लिए अपनी मां से 2 हजार रुपए लेकर निकला था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
ज नगर की रहने वाली मृतक की मां रीटा ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह अपने काम पर चली गई थी। सुबह करीब 10 बजे राजपाल घर आया था। तब वह घर पर नहीं थी। राजपाल अपने पत्नी से कहने लगा कि अब वह नशे नहीं करता, उसके बेटे को नशे के कारण दर्द है।
इसकी स्कैनिंग करवाने के लिए मुझे जाना होगा। राजपाल घर से 2 हजार रुपए लेकर निकल गया। जिसके बाद उसके दोस्तों ने बताया कि एक प्लाट में उसका बेसुध पड़ा हुआ है। फिर परिवार किसी तरह राजपाल को घर लेकर आया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी।
परिवार के अनुसार राजपाल शादीशुदा था और उसका एक साढ़े पांच साल का बेटा और सवा तीन साल की बेटी थी। वह ई-रिक्शा चलाकर किसी तरह से घर का गुजारा करता था। परिवार ने बताया कि जब घर से गया तो, वह 2 हजार रुपए लेकर गया था। जानकारी के अनुसार राजपाल का शव कच्चा कोट मोहल्ले के पास से बरामद किया गया था। नशे
परिवार ने बताया कि राजपाल के बेसुध पड़े होने की सूचना देने के लिए उसके 3 दोस्त घर आए थे। परिवार द्वारा राजपाल को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। जांच के लिए थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस घटना स्थल पर जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page