Buland kesari/पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाजियाबाद शो के बाद अब बरेली शो भी विवादों से घिर गया है। शो यहां हुए स्टूडेंट्स के हंगामे और सुनंदा के बोल्ड ठुमकों को लेकर चर्चा में आ गया है। रविवार 5 अप्रैल की रात बरेली की फ्यूचर यूनिवर्सिटी में आयोजित फ्यूचर फिएस्टा के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब सुनंदा के एक डांस परफॉरमेंस के दौरान भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गई।
सुनंदा ने यहां पर भोजपुरी गीत लॉलीपॉप पर बोल्ड ठुमके लगाए जिससे युवक बेकाबू हो गए। युवकों ने वेरिकेड तोड़ दिए। भीड़ को काबू करने के लिए यूपी पुलिस को उतरना पड़ा। सुनंदा ने स्टेज पर झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में सहित हिंदी गीतों पर भी डांस किया।
इसके साथ ही अपने पंजाबी हिट सांग मेरी मम्मी नूं पसंद भी सुनाया। शो में तब रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया जब सुनंदा ने अपने हिट पंजाबी गानों के बीच अचानक मशहूर भोजपुरी ट्रैक लॉलीपॉप लागेलु पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया।

पंजाबी कुड़ी पर लगा भोजपुरी अवतार का टैग शो का सबसे रोमांचिक पल सुनंदा के भोजपुरी गीत लॉलीपॉप लागेलु पर लगाए गए बोल्ड ठुमके रहे। युवाओं ने इस दौरान भीड़ से अपने हाथों से सुनंदा के लिए दिल के आकार बनाए। कुछ युवा पोस्टर लेकर पहुंचे जिस पर लिखा था कि मैं आपके लिए झुमके लेकर आया हूं। इस दौरान पंजाबी सिंगर ने फैंस के साथ मुलाकात भी की और सेल्फी ली।
रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया जब सुनंदा ने अपने हिट पंजाबी गानों के बीच अचानक मशहूर भोजपुरी ट्रैक लॉलीपॉप लागेलु पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया। पंजाब की देसी स्टार को भोजपुरी धुन पर ठुमके लगाते देख छात्र दीवाने हो गए। सोशल मीडिया पर उनके इस डांस के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी गीत पर ठुमकों के बाद सुनंदा पर बिहार के अवतार का टैग लग रहा है।
टूटे बैरिकेड्स, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग जैसे ही सुनंदा ने स्टेज पर अपना जलवा बिखेरा, लगभग 10 हजार से अधिक प्रशंसकों की भीड़ स्टेज के करीब पहुंचने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ बैठी। बैरिकेडिंग गिरने और अफरा-तफरी मचने के कारण सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

यूपी दौरे के दौरान सुनंदा शर्मा के साथ हुए विवाद…
गाजियाबाद में स्टेज पर फैन के अचानक आने से चीख मारी: गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में आयोजित शो के दौरान एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। जब सुनंदा परफॉर्म कर रही थीं, तब एक छात्र अचानक बैरिकेड्स फांदकर स्टेज पर चढ़ गया और उनके पैर छूने की कोशिश करने लगा। इस अचानक हुई घटना से सुनंदा इतनी डर गईं कि वे जोर से चिल्लाईं और तुरंत स्टेज छोड़कर चली गईं।
इसके बाद शो को बीच में ही रद्द करना पड़ा। हालांकि, बाद में सुनंदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वे डर गई थीं, लेकिन उन्हें पता है कि उस छात्र की मंशा गलत नहीं थी, बल्कि वह प्यार जताने का एक गलत तरीका था। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से छात्र को माफ करने की अपील भी की।
मेरठ शो में छात्रों के 2 गुटों में हो गई झड़प- मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक उत्सव स्पार्क-2026 के दौरान माहौल तब बिगड़ गया जब स्टेज के करीब बैठने और खड़े होने को लेकर छात्रों के दो समूहों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और इस धक्का-मुक्की में कई छात्रों के कपड़े तक फट गए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा और शो को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया और कई घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार की जरूरत पड़ी।
बरेली में बोल्ड ठुमके, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का बल प्रयोग: बरेली की फ्यूचर यूनिवर्सिटी में फ्यूचर फिएस्टा के दौरान करीब 10,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही सुनंदा ने ‘लॉलीपॉप लागेलु’ और अपने अन्य हिट गानों पर परफॉर्म करना शुरू किया, प्रशंसक जोश में आकर बैरिकेड्स तोड़ने लगे। भीड़ के स्टेज की ओर बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
भीड़ को नियंत्रित करने और किसी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए वहां तैनात पुलिस बल को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची, लेकिन बाद में स्थिति को काबू में कर लिया गया और शो को किसी तरह पूरा किया गया।
पंजाब में छिड़ी सुनंदा के ठुमकों पर बहस सुनंदा के लॉलीपॉप गाने पर किए गए डांस ने पंजाब के संगीत गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। जहां युवा फैंस इसे एक कलाकार की वर्सटैलिटी मान रहे हैं, वहीं पंजाब के कुछ पारंपरिक संगीत प्रेमी और आलोचक इससे नाराज हैं।
सोशल मीडिया पर आलोचकों का तर्क है कि सुनंदा शर्मा जैसे बड़े कलाकार को दूसरे राज्यों में कल्चर का ध्यान रखना चाहिए। कुछ यूजर्स ने लिखा कि एक स्थापित पंजाबी गायिका को यूपी-बिहार के मसाला गानों पर ठुमके लगाने की जरूरत नहीं है, उनकी पहचान उनके पंजाबी गानों से है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








