Buland kesari/जालंधर में पत्नी ने पति को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस पर एक घंटे तक हंगामा चला। पत्नी ने अपनी मां को भी मौके पर बुला लिया। इससे पहले उसने पति के साथ लड़की को कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया। मौके पर थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को बुलाकर ताला खोला गया।
महिला के अनुसार, उसकी शादी दशमेश नगर में हुई है। पति पिछले 3 साल से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। 2 दिन पहले भी पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी।
गुरुवार को जब अचानक अपने ढाई साल के बेटे के कपड़े लेने घर पहुंची, तो उसने पति को एक अन्य लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा।
महिला का कहना है कि पति का पिता भाजपा नेता है। इसके चलते पुलिस कार्रवाई करने से कतराती है। लगभग एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जब दोनों को बाहर निकाला, तो गुस्साए परिजनों और मोहल्ले वालों ने व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी।

अब विस्तार से पढ़िए महिला ने पति पर क्या आरोप लगा…
- पति कहता है तू तो खुसरा है: महिला ने कहा कि मेरा पति 3 साल से मेरे साथ मार-पिटाई करता आ रहा है। आज मैं अचानक बच्चे के कपड़े लेने आई थी। मुझे क्या पता था कि अंदर क्या चल रहा है। मैंने लड़की (पड़ोसन) से दरवाजा खुलवाया। जब अंदर गई तो देखा दोनों लेटे हुए थे। मुझे कहता है कि तू तो खुसरा लगती है, ऐसी बकवास करता है मेरे साथ। ढाई साल का इसका छोटा सा लड़का है और यह दूसरी लड़की को अंदर लेकर लेटा हुआ है।
- मैंने दोनों को आपत्तिजनकर हालत में देखा: पति और लड़की को आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके पिता को बुलाओ, जो प्रधान बना फिरता है। प्रमोद कश्यप है उसका नाम। वो यहां आए और देखे अपने लड़के की करतूतें। परसों भी इसने मुझे बहुत पीटकर घर से निकाला था। मैं अलग नहीं रहती थी, इसी के साथ रहती थी। इसने मुझे बहुत मारा।
- पहले भी इनकी चैट पकड़ी थी: मैंने पहले भी इनकी चैट पकड़ी थी। मेरे फोन में स्क्रीनशॉट पड़े हैं। इसके बाद पति ने मेरा फोन ही छीन लिया। अब मैंने पकड़ लिया तो कह रहा कि हम गलत नहीं हैं। इससे पूछो कि इसने मेरे अंदर क्या कमी देखी। इसने मुझे लड़कों के साथ पकड़ा क्या। मैंने किसी को अंदर डाला क्या। यह खुद लड़की लेकर अंदर लेटा है।
- ससुर ने मुझ पर हाथ उठाया था: मेरा एक बेटा है। उसे 3 दिन पहले ही स्कूल में डाला है। ये घर भी हमारा नया है। यहां आए हुए अभी एक महीना ही हुआ है। पहले हम दूसरी जगह किराए पर रहते थे। वहां पर मेरे ससुर ने मुझ पर हाथ उठाया था। तब भी थाने में रिपोर्ट की थी।
- मैंने लड़की को थप्पड़ भी मारे शादी को 4 साल हो गए हैं। अंदर जो लड़की है, मुझे नहीं पता वह कौन है। मैंने तो अपनी आंखों से दोनों को लेटे हुए देखा। मैंने उसे थप्पड़ भी मारे। मेरा पति उसे कह रहा था कि तू भाग जा, तू भाग जा।
देखें हंगामे की 3 तस्वीरें…



सास बोली- बेटी का फोन आया तो मैं भी आ गई हंगामें के बीच पहुंची महिला की मां ने कहा कि हमें कुछ नहीं पता कि दमाद और लड़की के बीच क्या चल रहा है। परसों मेरी बेटी का फोन आया कि उसे पति ने पीटा और घर से बाहर निकाल दिया है। फोन भी दामाद ने छीन लिया था। अब आज यह हाल देखा। बेटी के फोन पर ही वह यहां पहुंची। इस लड़की को भी पता होना चाहिए कि यह शादीशुदा है, इसका बच्चा है।
भीड़ ने महिला के पति और लड़की को पीटा घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला तो वहां एकत्रित लोगों ने अंदर बैठे महिला के पति और लड़की को पीट दिया। बस्ती बावा खेल पुलिस ने लोगों को हटाया और दोनों को साथ ले गई। पुलिस ने कहा कि दोनों से थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी और परिवार के बयानों पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








