iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homecityअमेरिका में बैठे खालिस्तानी नेता गुरपतवंत पन्नू ने भारत को लेकर कही...

अमेरिका में बैठे खालिस्तानी नेता गुरपतवंत पन्नू ने भारत को लेकर कही यह बड़ी बात!

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत से जान का खतरा बताया है। कनाडाई न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने कहा कि अमेरिका में भारत सरकार के इशारे पर उसकी हत्या की कोशिश की गई। पंजाबियों के लिए अलग देश मांगने पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई, इसके बावजूद वह खालिस्तान के लिए रेफरेंडम बंद नहीं करेगा।हाल ही में अमेरिकी सरकार ने दावा किया था कि पन्नू की हत्या की साजिश में हरियाणा के रेवाड़ी का युवक विकास यादव भी शामिल है। अमेरिका की अदालत ने विकास यादव पर हत्या की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय किए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI का कहना है कि विकास भारत की इंटेलिजेंस एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) से जुड़े थे। भारत से खतरा बताने वाले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने 3 दिन पहले ही एअर इंडिया फ्लाइट्स में ब्लास्ट की धमकी दी थी। उसने कहा था कि लोग 1 से 19 नवंबर के बीच एअर इंडिया में ट्रैवल न करें।FBI ने विकास यादव का पोस्टर जारी किया, वे हरियाणा के रहने वाले अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने बीते दिनों एक पोस्टर जारी कर दावा किया था कि न्यूयॉर्क में रह रहे सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के एक्टिविस्ट गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले विकास यादव का हाथ था। विकास यादव (39) का गांव प्राणपुरा रेवाड़ी जिले में आता है। FBI ने कहा था कि वे RAW में काम करते थे। FBI के जारी किए पोस्टर में विकास के 3 फोटो थे। एक में वे भारतीय सेना की वर्दी में थे। विकास को हत्या के लिए किलर हायर करने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया गया था।अमेरिका ने ट्रूडो का दावा नकारा- निज्जर की हत्या में विकास शामिल नहीं
पन्नू की हत्या की साजिश में भारत का नाम आने के बाद कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था कि विकास कनाडा में निज्जर की हत्या में भी शामिल थे। हालांकि अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया। अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि निज्जर हत्याकांड से विकास का कोई संबंध नहीं है।FBI का दावा ऐसे समय में सामने आया, जब कनाडा और भारत के रिश्ते तनाव से गुजर रहे हैं। कनाडा ने भारतीय डिप्लोमैट्स पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद भारत ने हाई कमिश्नर समेत अपने 6 राजनयिकों को वापस बुला लिया। भारत ने कनाडा के डिप्लोमैट्स को 21 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ने के लिए भी कहा था।

अब जानिए पन्नू की हत्या की साजिश का पूरा मामला

पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 जून 2024 को निखिल को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। निखिल पर अमेरिका में केस चलाया गया, जहां उसने खुद को निर्दोष बताया था।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

राइस मिल में बड़ी चोरी:रोशनदान तोड़कर घुसे चोर,छोटा हाथी भरकर ले गए 120 बोरी चावल मामला दर्ज

Buland kesari/लुधियाना के गांव कडियाना कलां स्थित गुरु कृपा राइस मिल में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मिल के...

You cannot copy content of this page