जालंधर के फिल्लौर के गांव खैहरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज (पुल) से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। गंभीर रुपए से घायल हो गया।
जानकारी मुताबिक घटना के समय बाइक सवार जतिन लुधियाना से कपूरथला की ओर जा रहा था। जतिन ने बताया कि जब वह खैहरा ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने अचानक उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक से उछलकर पुल से नीचे जा गिरा। आसपास के लोगों ने रोड सेफ्टी फोर्स को सुचित किया।
108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम के प्रभारी एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि घायल जतिन को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से फिल्लौर के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया घटना के समय पर जो वाहन वहां से गुजरे हैं उनकी सीसीटीवी खंगाली जा रही है। जल्द ही उस वाहन को ट्रेस कर लिया जाएगा जिसने टक्कर मारी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








