फिल्लौर में नेशनल हाईवे-44 पर तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के कारण इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही कई घंटों तक ठप रही। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया।
यह घटना जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे वाहनों के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, एक कार चालक जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रहा था। उसके पीछे आइशर ट्रक चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टिपर ने ट्रक को टक्कर मार दी।
सभी वाहन क्षतिग्रस्त, नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लगा
टक्कर लगने से ट्रक आगे बढ़कर कार से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस स्टेशन के एसआई निशान सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु करवाया।
पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लिया
तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद जिस वाहन चालक की गलती मिली, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








