Buland kesari ;- जिला पुलिस गुरदासपुर ने 61 ग्राम हेरोइन, 3200 ड्रग मनी, 110 नशीली गोलियां और 15000 एम.एल. अवैध शराब के साथ 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर में तैनात ए.एस.आई. हरमिंदर सिंह ने आरोपी जसप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी बसंत एवेन्यू मेहर चंद रोड गुरदासपुर को बिना ब्रांड के लाल रंग के 40 कैप्सूल समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। भैणी मियां खान पुलिस स्टेशन में तैनात ए.एस.आई. जगदीश सिंह ने आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ निंकू पुत्र रणधीर सिंह निवासी राजुबेला को 30 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
एस.एस.पी.ने बताया कि इसी तरह घुम्मण कलां पुलिस स्टेशन में तैनात ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने आरोपी मोहित गिल उर्फ अभय पुत्र याकूब मसीह निवासी घुम्मण कलां को 8 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। जबकि धारीवाल पुलिस स्टेशन में तैनात ए.एस.आई. रणजीत सिंह ने आरोपी हीरा पुत्र प्रेम मसीह निवासी तरीजा नगर, संदीप कौर पत्नी रछपाल सिंह निवासी मुस्तफाबाद सैदा को 28 ग्राम हेरोइन व 2000 रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है।
इसी तरह धारीवाल पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र महिंदर सिंह निवासी कंग को 15 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। जबकि पुराना शाला पुलिस ने आरोपी संतोख सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी नौशहरा को 10 ग्राम हेरोइन, 1200 रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. ने बताया कि पुराना शाला पुलिस स्टेशन में तैनात ए.एस.आई. मनजीत सिंह ने गगनदीप पुत्र पाला मसीह, रिंकू मसीह पुत्र सुनील मसीह निवासी हयातनगर को 15 हजार एम.एल. अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है। जबकि दीनानगर पुलिस ने आरोपी वीर चंद उर्फ रेसम पुत्र गुरदीप निवासी ढीढा सांसियां को 40 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








