Buland kesari/लुधियाना में बैंक खातों से हेराफेरी कर लाखों रुपए निकालने का मामला सामने आया है। थाना डिविजन नंबर 3 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला बैंक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह, ब्रांच मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शिंगार सिनेमा रोड शाखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंक कर्मचारी अमनदीप कौर 15 मई 2023 से शाखा में बतौर बैंक कर्मचारी तैनात थी।
पद का दुरुपयोग करके की खातों से छेड़छाड़
जांच के दौरान सामने आया कि अमनदीप कौर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक खातों में हेराफेरी की और धोखाधड़ी के जरिए 37 लाख 78 हजार 707 रुपए निकाल लिए। इस तरह आरोपी ने बैंक को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अमनदीप कौर पत्नी सिमरनजीत सिंह, निवासी एलआईजी-88, ग्लाडा हाइट्स, दुगरी, लुधियाना के रूप में हुई है।
मामले की शिकायत 19 सितंबर 2025 के आधार पर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 408 और 420 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








