iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsयुवक ने की आत्महत्या:घर में फंदा लगाकर दी जान, परिवार बोला-गर्लफ्रेंड पैसे...

युवक ने की आत्महत्या:घर में फंदा लगाकर दी जान, परिवार बोला-गर्लफ्रेंड पैसे वापस करने का बना रही थी दबाव

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के संतोखपुरा इलाके में एक युवक ने घर में बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय करण के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में वाई-फाई का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मृतक के घरवालों ने आरोप लगाया है कि करण अपनी गर्लफ्रेंड से पैसों के लेनदेन को लेकर परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। करण की बहन के अनुसार, आत्महत्या से पहले करण परेशान दिख रहा था, लेकिन उसने अपनी समस्या किसी को नहीं बताई। करण ने 60 हजार रुपए लिए थे उधार

iTree Network Solutions +91-8699235413

बहन ने बताया कि करण किसी लड़की के साथ रिश्ते में था और उसने उस लड़की से 60 हजार रुपये उधार लिए थे। करण ने इनमें से 18 हजार रुपये पहले और 17 हजार रुपये बाद में लौटा दिए थे। परिवार का आरोप है कि लड़की शेष राशि के लिए करण को लगातार परेशान कर रही थी। करण की बुआ ने बताया कि लड़की के परिवार वाले विशेष रूप से 20 हजार रुपये के लिए उस पर काफी दबाव डाल रहे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
लड़के के घर पर लगा लोगों की भीड़।
लड़के के घर पर लगा लोगों की भीड़।

मृतक के परिवार ने यह भी बताया कि तिलक नगर निवासी लड़की के भाई ने करण के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि करण ने लड़की के पैसे नहीं लौटाए हैं। करण की बुआ के अनुसार, आत्महत्या से पहले करण के मोबाइल पर लड़की के परिवार के किसी सदस्य से आखिरी बार बात हुई थी। परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई

परिवार ने बताया कि करण की आत्महत्या के बाद उन्होंने लड़की के परिवार वालों को फोन किया, लेकिन अब वे फोन नहीं उठा रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और चेतावनी दी है कि यदि लड़की के परिवार को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस जांच शुरु

थाना आठ के पुलिस अधिकारी अनिल ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब- ग्रेनेड अटैक का VIDEO:दावा- अमृतसर के थाने पर हमले का; पहले 2 हैंड ग्रेनेड दिखाए, फिर धमाका हुआ

Buland kesari/अमृतसर के थाना भिंडी सैदां पर हुए ग्रेनेड अटैक का वीडियो सामने आया है। 14 सेकेंड के वीडियो में दो युवक दिखाई दे...

You cannot copy content of this page