Buland kesari/लुधियाना में हैबोवाल के प्रीतम नगर इलाके में मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने उस समय खूनी मोड़ ले लिया जब एक दबंग युवक ने दूसरे पर पिस्टल तान दी। आरोपी ने न केवल युवक के साथ गाली-गलौज की बल्कि पिस्टल की बट से उसके सिर पर वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांचा अधिकारी के अनुसार घटना की गहराई से जांच करने के बाद अब केस दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह हमला तब हुआ जब युवक घर के पास ही स्थित एक दुकान पर गया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चा थोड़ा स्पेशल है जिसके बावजूद आरोपी ने उस बेरहमी से मारपीट की।
क्या है पूरा मामला
मोहल्ला हरगोबिंद निवासी जतिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 2 मार्च 2026 की शाम वह अपने काम से पैदल घर वापस लौट रहा था। प्रीतम नगर मार्केट में गोलगप्पों की दुकान पर वह रुका जहां आरोपी कपिश बांसल पहले से खड़ा था।
जैसे ही जतिंदर वहां पहुंचा कपिश ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा इधर मुंह उठाकर किधर आ गया है जब जतिंदर ने विरोध जताते हुए गाली देने का कारण पूछा तो आरोपी तैश में आ गया।
सीसीटीवी में क्या दिखा
इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी ने सरेराह एक व्यक्ति पर हमला किया और बीच-बचाव करने वालों की भी एक न सुनी।सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले एक एक्टिवा के पास खड़ा होकर पीड़ित को गालियां दे रहा था। गालियां देने के कुछ ही देर बाद आरोपी अचानक पीड़ित को मारने के लिए उसकी तरफ दौड़ता है। आरोपी पीड़ित को मारते हुए पास ही खड़ी एक्टिवा के ऊपर गिरा देता है।

पीड़ित के गिरते ही आरोपी ने अपनी गन निकाली और उस पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी की गन नीचे जमीन पर गिर गई। जब आरोपी लगातार हमला कर रहा था, तो वहां मौजूद एक महिला ने बीच-बचाव करने और आरोपी को रोकने की काफी कोशिश की।महिला के बार-बार रोकने के बावजूद आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह लगातार हमला करता रहा।लास्ट में दोस्त से पिस्टल लेकर ललकारते हुए नजर आया ।
पिस्टल की बट से किया हमला
आरोपी कपिश बांसल ने जतिंदर का गला पकड़ लिया और हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान उसने अपनी कमर (डब) से पिस्टल निकाली। आरोपी ने पिस्टल की बट से जतिंदर के सिर पर कई वार किए जिससे वह लहूलुहान हो गया। जाते हुए आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस ने आरोपी कपिश बंसल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








