त्योहारों के मौसम में जहां बाजारों में भीड़ बढ़ गई है, वहीं शनिवार शाम अंबाला में अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम जैसे हालात बन गए।
अंबाला छावनी के काली पलटन पुल के पास से लेकर कैंट स्टेशन फ्लाइओवर तक लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाम के समय अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। दोपहिया वाहन सवारों और बस यात्रियों को भी काफी देर तक फंसे रहना पड़ा। हाईवे पर बनी सर्विस लेन और वैकल्पिक मार्ग भी वाहनों से भर गए।
पुलिस ने किया रुट डायवर्ट
ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की। ट्रैफिक कर्मियों ने वाहनों को अलग-अलग मार्गों पर डायवर्ट किया, ताकि मुख्य सड़क पर दबाव कम किया जा सके। हालांकि देर शाम तक भी जाम पूरी तरह नहीं खुल सका था।
त्योहारों के कारण शनिवार को बाजारों में खरीदारी करने वालों की संख्या अधिक रही, जिसके चलते शहर से गुजरने वाले मार्गों पर वाहन दबाव बढ़ा। साथ ही, कुछ स्थानों पर सड़क मरम्मत कार्य और फ्लाइओवर के पास संकरी लेन होने से भी जाम की स्थिति बनी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








