iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअंबाला में सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत:परिवार के साथ...

अंबाला में सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत:परिवार के साथ होली खेलकर लौट रही थी; बाइक ने ठोका, भाई की हालत गंभीर

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/अंबाला में मोती नगर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार दोस्त के घर से होली खेलकर लौट रहा था। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार, महावीर नगर निवासी मनोज कुमार (44) अपनी पत्नी प्रीति, बेटे तनय (13) और बेटी देवेशी (8) के साथ बुधवार को दोस्त के घर से होली खेलकर लौट रहे थे। जैसे ही परिवार मोती नगर स्थित गुरुनानक फर्नीचर हाउस के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
घायलों को अंबाला के अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों को अंबाला के अस्पताल पहुंचाया गया।

मासूम की मौत, भाई की हालत गंभीर

iTree Network Solutions +91-8699235413

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने सभी घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 8 वर्षीय देवेशी को मृत घोषित कर दिया। मनोज के 13 वर्षीय बेटे तनय की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। मनोज कुमार को भी इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

अंबाला सिटी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मनोज कुमार की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार बाइक सवार की पहचान की जा सके।

जांच अधिकारी ने बताया कि त्योहार के दिन हुई यह घटना बेहद दुखद है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ 50 ਸਾਲਾ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਤਕਰਾਰ

Buland kesari/ਅਬੋਹਰ, ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ–1 ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਸੀਟ ਫਾਰਮ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਇੱਕ 50 ਸਾਲਾ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ...

You cannot copy content of this page