Buland kesari/भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए नई फीस की घोषणा की है। यह नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गई हैं और 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी। इसके बाद 1 अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक फिर से शुल्क में बदलाव किया जाएगा।
नई दरों के अनुसार, आधार सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। जो सेवाएं पहले 50 रुपये में मिलती थीं, उनकी कीमत अब 75 रुपये कर दी गई है। इसी तरह, जो सेवाएं पहले 100 रुपये की थीं, अब उनकी कीमत 125 रुपये होगी। वहीं, 2028 से शुरू होने वाले अगले चरण में 75 रुपये वाली सेवाओं का शुल्क 90 रुपये और 125 रुपये वाली सेवाओं का शुल्क 150 रुपये कर दिया जाएगा।
हालांकि, 5 से 7 साल के बच्चों और 15 से 17 साल के किशोरों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त रहेंगे। 7 से 15 साल के बच्चों के लिए भी बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त किए जा सकेंगे। यह सुविधा UIDAI (यूआईडीएआई) की पहल के तहत दी जा रही है ताकि जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) लंबित मामलों की संख्या कम की जा सके। इसके अलावा, अन्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये का शुल्क लगेगा।
अगर कोई व्यक्ति बायोमेट्रिक अपडेट के साथ-साथ अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता या संपर्क विवरण (Demographic details) भी बदलवाता है, तो ये अपडेट मुफ्त रहेंगे। लेकिन अगर केवल डेमोग्राफिक अपडेट करवाया जाता है (बिना बायोमेट्रिक अपडेट के), तो अब इसकी फीस 75 रुपये होगी।
पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों को myAadhaar पोर्टल के जरिए अपडेट करना 14 जून 2026 तक मुफ्त रहेगा। वहीं, अगर ये अपडेट एनरोलमेंट सेंटर पर करवाए जाते हैं, तो इनका शुल्क अब 75 रुपये होगा।
इसके अलावा अगर आप नया आधार कार्ड नया बनवा रहे हैं तो इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है। ये सेवा एकदम ही निशुल्क है। साथ ही, अब आपको हर 10 साल में अआधार कार्ड करना बेहद जरूरी है। यही नहीं, समय-समय पर आधार कार्ड को बायोमेट्रिक अपडेट करवाना बेहद जरूरी है। अगर आप सही समय पर ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपका आधार कार्ड अवैध हो सकता है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








