iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द...

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द करने वाली याचिका खारिज

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ ईडी के केस को रद्द करने की उनकी याचिका खारिज कर दी है। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी है। वह फिलहाल जेल में है। जस्टिस अनीश दयाल ने मामले में दलीलें सुनीं और अगली सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाल दी।लॉन्ड्रिंग

iTree Network Solutions +91-8699235413

ईडी ने आरोप लगाया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए उपहार खरीदने के लिए अवैध धन का इस्तेमाल किया। 2022 में दायर चार्जशीट में सुकेश ने कहा था कि ‘जैकलीन मेरे द्वारा दिए गए कीमती सामान, आभूषण और शानदार उपहारों का आनंद ले रही है।’ जैकलीन को दिए गए महंगे उपहारों में कथित तौर पर 52 लाख रुपये का घोड़ा और 9 लाख रुपये की फारसी बिल्ली शामिल थी। इसके अलावा, दोनों के अंतरंग पलों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अब तक सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उसने जैकलीन को 10 करोड़ से ज्यादा कीमत के सोने के गहने, हीरे के गहने और दूसरे तोहफे दिए हैं। पता चला है कि सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज के वेब सीरीज प्रोजेक्ट के स्क्रिप्ट राइटर को जैकलीन की तरफ से 15 लाख रुपये दिए थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रवर्तन निदेशालय ने श्रीलंका में जन्मी 38 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित प्रमुख व्यक्तियों से लगभग 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी बनाया है।

जैकलीन फर्नांडीज ने पूछताछ के दौरान कोर्ट को बताया था कि यह सच है कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से महंगे डिजाइनर बैग, जिम के कपड़े, महंगे जूते, हीरे की बालियां और कंगन उपहार में मिले थे। उन्हें एक मिनी कूपर कार भी मिली थी, लेकिन उन्होंने वह सब लौटा दिया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में युवक की नशे से मौत:एक साल पहले भाई की हादसे में गई थी जान, परिजन बोले- नशे ने पूरा परिवार तबाह किया

Buland kesari/पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। लुधियाना के कूमकलां थाना...

You cannot copy content of this page