iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:क्रॉस-बॉर्डर नार्को तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; 4.5 किलो...

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:क्रॉस-बॉर्डर नार्को तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; 4.5 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर नार्को स्मगलिंग कार्टल का भंडाफोड़ करते हुए तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन और एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है।अमृतसर

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकज के आधार पर की गई, जिसमें तस्करी नेटवर्क से जुड़े इनपुट मिलने के बाद टीम ने तेजी से कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उससे निर्देश प्राप्त कर रहे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

विदेशी हैंडलर के इशारों पर हो रही थी सप्लाई

iTree Network Solutions +91-8699235413

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी उसी विदेशी हैंडलर के कहने पर हेरोइन और अवैध हथियारों की खेप को अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाने और सप्लाई करने का काम कर रहे थे। यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और पंजाब में नशे की सप्लाई चेन को मजबूत करने में जुटा हुआ था।

NDPS और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में थाना गेट हकीमा, अमृतसर में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों तक पहुंचा जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे नार्को नेटवर्क को खत्म करने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए सख्त कदम उठा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page