iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअमृतसर में पूर्व ग्रंथी ने ठेके पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां:कर्मचारी घायल, 4...

अमृतसर में पूर्व ग्रंथी ने ठेके पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां:कर्मचारी घायल, 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज; पुलिस तलाश में जुटी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/अमृतसर के गांव चाटीविंड में 6 मार्च की देर रात शराब के ठेके पर हुई फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में ठेके पर काम कर रहे आकाशदीप सिंह उर्फ प्रिंस को गोली और कांच के टुकड़े लग गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह ने बताया कि 6 मार्च की रात वह अपने भाई भगवान सिंह के घर मौजूद थे। भगवान सिंह के घर से एक घर की दूरी पर प्रगट सिंह के नाम से शराब का ठेका है। रात करीब 10:45 बजे, लोहे के गेट पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आवाज सुनकर दोनों भाई बाहर निकले और देखा कि अड्डा चाटीविंड की तरफ से एक गाड़ी गुजर रही थी। गाड़ी में मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी खैराबाद अपने दो-तीन साथियों के साथ मौजूद था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपी मौके से फरार

शिकायत में बताया गया कि गाड़ी थोड़ी दूरी पर रुकने के बाद मनप्रीत सिंह और उसके साथियों ने ठेके की ओर चार-पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान ठेके के अंदर मौजूद आकाशदीप सिंह को गोली और कांच के टुकड़े लग गए।

गोली ठेके के शीशे को तोड़ते हुए लकड़ी के काउंटर से टकराई, जिससे आकाशदीप के पेट और बाएं हाथ में चोट आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह लगभग दो साल पहले गांव चाटीविंड के गुरुद्वारा गुरु नानक बाग में ग्रंथी रह चुका हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे।

कुछ समय से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी, जो इस वारदात का कारण बनी। पुलिस ने इस मामले में मनप्रीत सिंह सहित चार आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है, जबकि तीन आरोपी अभी अज्ञात हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

श्मशानघाट से नशा तस्कर गिरफ्तार:नशीली गोलियां बरामद, ग्राहकों का इंतजार कर रहा था, जगराओं पुलिस की कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले के जगराओं में पुलिस ने एक नशा तस्कर को श्मशानघाट से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए श्मशानघाट...

You cannot copy content of this page