iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअमृतसर में युवकों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात:CCTV, वाहन-कीमती सामान को...

अमृतसर में युवकों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात:CCTV, वाहन-कीमती सामान को नुकसान पहुंचाया; पुलिस जांच जारी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/अमृतसर के हल्का अटारी के गांव माहल में एक गंभीर और सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्थानीय निवासी मनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ नशा बेचने वाले युवकों ने उनके घर पर हमला किया और घर, वाहन व कीमती सामान को नुकसान पहुंचाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मनदीप सिंह ने बताया कि कुछ लड़के नशा बेचते हैं और उनकी गली में खुलेआम निकलते हैं। उन्होंने इन्हें चेतावनी दी थी कि गली में इस तरह का व्यवहार न करें। लेकिन आज इन युवकों ने उनके घर पर हमला कर दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

5-6 युवकों ने घर में तोड़फोड़ कर लाखों का नुकसान किया

iTree Network Solutions +91-8699235413

मनदीप के मुताबिक, कुल 5-6 युवकों ने घर में तोड़-फोड़ की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस हमले में मोटरसाइकिल, स्कूटर, टीवी और कंप्यूटर सहित लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। परिवार के सदस्यों को भी चोटें आई हैं। मनदीप सिंह ने बताया कि इस हमले में लंबु व साहिल सहित कुछ अनजान युवक भी शामिल थे, जो गाँव महल के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

युवकों ने घर का बूहा तोड़ा और कोठे तक जाकर सामान को नुकसान पहुंचाया। बुलेट, एक्टिवा और दूसरी मोटरसाइकिल तोड़ी गई। इसके अलावा, घर के 3 एलसीडी टीवी और कंप्यूटर भी नष्ट कर दिए गए। मनदीप की पत्नी सिमरन कौर ने कहा कि नशा तस्करों का विरोध करने के कारण घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। उनके मुताबिक, लड़के कभी-कभी स्कूटर और बुलेट लेकर भी उनके घर के पास आते हैं, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है।

परिवार की मांग मनदीप सिंह और उनका परिवार प्रशासन और पुलिस से तुरंत सुरक्षा और न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि घर पर हमला और संपत्ति का नुकसान उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर गंभीर असर डाल रहा है।

पुलिस की प्रतिक्रिया

iTree Network Solutions +91-8699235413

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना का CCTV फुटेज प्राप्त हो गया है, जिसमें कुछ युवकों की पहचान साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पूरी जांच जारी है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page