Buland kesari ;- अलीगढ़ के चर्चित सास दामाद के प्रेम प्रसंग के मामले में कानून और पुलिस ने भले ही एक साथ रहने की अनुमति दे दी हो। लेकिन अब इन दोनों की जोड़ी को समाज का साथ नहीं मिल रहा है। अब लड़के के गांव वालों ने इस बेमेल मोहब्बत को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। ग्रामीणों के बहिष्कार के बाद पिता ने कहा कि राहुल मेरे लिए मर गया। बाद में दोनों ने पड़ोसी गांव में शरण ली। सुबह दोनों कहां चले गए। इसकी किसी को जानकारी नहीं है।
अलीगढ़ जिले का सास और दामाद की जोड़ी सुर्खियों में रही है। यह बेमेल प्रेम प्रसंग के मामले में पुलिस ने सपना को राहुल के सुपुर्द कर दिया है। दरअसल सास सपना ने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस मजबूर हो गई। उसने सास और दामाद को अपनी तरफ से एक साथ रहने की अनुमति दे दी। शुक्रवार की शाम को पुलिस से छुटकारा मिलने के बाद राहुल जैसे ही गाड़ी से सपना को लेकर अपने गांव पहुंचा ग्रामीणों ने इसका जोरदार विरोध किया। दोनों को गांव में घुसने नहीं दिया। उन्हें गांव के बाहर ही रोक दिया।
ग्रामीणों के विरोध के बाद पिता बोला- बेटा हमारे लिए मर गया

ग्रामीणों के विरोध के बाद राहुल के पिता होरीलाल ने कहा कि यह रिश्ता उनको किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। मेरे लिए मेरा बेटा राहुल मर गया। वो कहीं भी रहे मुझे कोई मतलब नहीं है। हालांकि इस घटना के बाद बताया जाता है कि पिता की हालत बिगड़ गई है। उन्हें डॉक्टर के यहां ले जाना पड़ा। कुछ परिचितों का कहना है कि सपना राहुल शुक्रवार की रात को गांव आए थे।
ग्राम प्रधान बोली- राहुल और सपना ने समाज को कलंकित किया
ग्राम प्रधान चंदन वती का कहना है कि राहुल और सपना ने समाज को कलंकित किया है। इसलिए गांव वालों ने उनका बहिष्कार कर दिया है। ऐसी स्थिति में इन्हें गांव में रहने नहीं दिया जा सकता है। दोनों को सामाजिक सजा दिलाने के लिए जल्द पंचायत करके निर्णय लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास और दामाद के साथ भागने की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। सास के भाई ने होने वाले दामाद पर राहुल पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि राहुल पैसे के लिए महिलाओं को अपने चंगुलु पर फंसा लेता है और सोची समझी साजिश के तहत महिलाओं को अपने साथ भाग ले जाता था। इसी प्रकार की घटना उसने हमारी बहन के साथ किया है।
सास के भाई और पति ने राहुल पर लगाया आरोप
सास के पति जितेंद्र ने भी यही जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राहुल पैसे के लिए उनकी पत्नी को भगा ले गया। जिसके पास 3 लाख 50 हजार नगद रखे थे और 5 लाख रुपए के जेवर भी बनवाए थे। बेटी की शादी के पहले राहुल उसकी पत्नी को भगा ले गया और साथ में जेवर नगदी भी ले गया। पुलिस ने बताया कि सास और दामाद को पकड़ लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अलीगढ़ सास-दामाद लव स्टोरी लेटेस्ट अपडेट
फिलहाल अनीता, राहुल के बयान हो रहे हैं। मामला सुलझता ना देख पुलिस ने अनीता को वन स्टाफ सेंटर भेज दिया है। इधर अनीता के दो बच्चे हैं। सबसे छोटा 7 साल का अपनी मां को देखकर रोने लगा। बोला मां घर चलो। लेकिन अनीता इसके लिए तैयार नहीं हुई। उसका कहना है कि वह दामाद राहुल के साथ ही रहना चाहती है। पति उसके साथ मारपीट करते हैं। जिंदा रहने तक अब राहुल के साथ रहूंगी।
क्या कहता है सास का पति?
अनीता के पति जितेंद्र ने कहा कि वह अपनी पत्नी को साथ रखने को तैयार है। राहुल उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने पत्नी को माफ कर दिया है। जितेंद्र को अभी भी उम्मीद है की पत्नी उसके पास आ जाएगी। जिसके बच्चे भी परेशान है।
दामाद ने कहा- सास जो करेगी वह मंजूर
सास को लेकर भागने वाले दामाद राहुल ने बताया कि अनीता देवी जिसके साथ रहना चाह रहे। वह स्वतंत्र है। यदि मेरे साथ रहती है तो उसे कोई समस्या आने नहीं दूंगा। फिलहाल मामला पुलिस के पास है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या निर्णय निकाल कर सामने आता है?

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.






