Video Link: https://www.facebook.com/share/v/1BpmtktZus/
जालंधर के आदर्श नगर में फल विक्रेता पर तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई।
एसीपी सेंट्रल अमनदीप कुमार के नेतृत्व में थाना-2 की पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू शास्त्री नगर निवासी सुरेंद्र सिंह और बस्ती गुजा के अंबेडकर नगर निवासी गौतम के रूप में हुई है।
एसीपी सेंट्रल अमनदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को आदर्श नगर में झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिहार निवासी पीड़ित राम बड़ई प्रसाद के बयान दर्ज किए। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








