Buland Kesari/ जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने आज आम आदमी पार्टी की भगवंत मान की प्रधानगी वाली सरकार के सिर्फ 12 मिनट में विधानसभा की कार्रवाई पूरी करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सिर्फ 12 मिनट के लिए लोगों के करोड़ों रुपए बर्बाद कर दिए। एक दिन के सैशन पर एक करोड़ रुपए का खर्च आता है। मुख्यमंत्री बताएं कि क्या यही बदलाव है।
उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ आम आदमी पार्टी को वो समय याद कराया है, जब कांग्रेस के समय विधानसभा सैशन में विपक्ष में रहते आप नेता अमन अरोड़ा ताला लेकर पहुंचे थे। तब कहा था लोगों को तो बचाएं, सरकार ने अगर हमारी सुननी ही नहीं है। सैशन ज्यादा लंबे समय के लिए बुलाए जाने चाहिए।
आज खुद आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिर्फ बिछड़ी रूहों को श्रद्धांजलि देकर सैशन को खत्म कर दिया। दरअसल, सरकार के पास सैशन में लाए जाने वाले बेअदबी कानून का खरड़ा की तैयार नहीं था, जिसके चलते सैशन को तुरंत खत्म कर दिया। यह जनता के साथ धोखा है। इससे गंभीरता का पता चलता है। परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 7 साल पहले 2018 में बेअदबी को लेकर दो बिल पास किए थे, जो मंजूरी के लिए अभी भी पेंडिंग पड़े हैं।
परगट ने कहा कि उन्होंने कहा कि अगर सैशन वादे के मुताबिक पूरे दिन का होता तो सरकार से जवाब मांगा जाता। कांग्रेस के पास सरकार को घेरने के लिए बहुत मुद्दे हैं। क्योंकि सैशन इतने छोटे होने पर कई विधायक को कुछ पता ही नहीं चलता, वे वैसे ही लौट जाते हैं। उनको विधानसभा में कम से कम बोलने के लिए आधे घंटे का समय दिया जाना चाहिए। समय मिलेगा तो बोलेंगे, बोलेंगे तो पढ़ेंगे भी। उनकी बातें विधानसभा में रिकॉर्ड भी होंगी। तभी उनको पता चलेगा और पंजाब में बेहतर काम हो सकेगा।
परगट सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती है। सरकार ने अभी तक किया कुछ नहीं है। ये सरकार सिर्फ कांटैंट तैयार करके इवैंट क्रिएट करती है। इनकी करनी और कथनी में जमीन आसमान का फर्क है।
डैम सेफ्टी एक्ट पर परगट सिंह ने कहा कि हमें लगा था कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान डैम सेफ्टी एक्ट को लेकर आएगी। मान ने कहा था कि डैम सेफ्टी के लिए पंजाब एक्ट अलग से लाया जाएगा। जिसके लिए जून 2023 में राज्यस्तरीय कमेटी बनाई गई थी। इस मामले में सभा बुला बुलाने की भी बात कही थी। पर सरकार ने किया कुछ नहीं अभी तक। सरकार सिर्फ कंटैंट तैयार करके इवैंट करती है। लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है।
विधायक परगट सिंह ने कहा कि आप प्रभारी मनीष सिसोदिया और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि सरकार रहते कांग्रेस अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मदद करती रही है। परगट सिंह ने उन्हें याद कराया कि कांग्रेस सरकार के समय में ही मजीठिया के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया था। उसे अंदर किया गया था। तब आप सरकार बनने के बाद भी मजीठिया पांच महीने जेल में रहा था, तब आप सरकार ने क्यों कुछ नहीं किया।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








