iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsइस बड़ी नदी पर बना पुल ढहा! दो की मौत, दर्जनों घायल,...

इस बड़ी नदी पर बना पुल ढहा! दो की मौत, दर्जनों घायल, कई लापता

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/Indrayani River Bridge Collapse : महाराष्ट्र के पुणे जिले (Pune Bridge Collapse) के मावल तालुका स्थित तलेगांव दाभाडे के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंडमाला इलाके (Kundmala Bridge News) में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इंद्रायणी नदी (Indrayani River) पर बना पुराना पुल दोपहर चार बजे के करीब अचानक भरभराकर गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल पर मौजूद 25 से 30 लोग नदी में गिर गए और तेज बहाव में बह गए। अभी तक दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

NDRF मौके पर पहुंची

अधिकारियों ने बताया कि पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का एक पुल रविवार दोपहर ढह गया और कुछ लोग नदी में गिर गए। हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका है। एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने इस दुखद हादसे में 6 लोगों की मौत की जानकारी दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

रविवार की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग कुंडमाला घूमने आये थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग पुल पर से दोपहिया वाहन लेकर भी गुजर रहे थे, जिससे पुल पर अधिक भार आ गया और पुल का मध्य हिस्सा अचानक ढह गया। जिससे कई पर्यटक नदी में गिर गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पिंपरी-चिंचवड पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। नदी में लापता लोगों की तलाश जारी है, वहीं घटनास्थल पर एंबुलेंस और आपात सेवाएं तैनात कर दी गई हैं। अभी तक 5 से 6 लोगों को बचाया गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर और प्रवाह पहले से काफी बढ़ा हुआ है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

तीन दशक पुराना है पुल

कैंटोनमेंट बोर्ड देहू रोड के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवीर शेलार ने बताया कि आज दोपहर करीब 4 बजे पुराना पुल ढह गया। पुल पर करीब 125 पर्यटक उसी जगह खड़े थे, जहां से पुल टूटा। करीब 20-25 लोग नदी में बह गए। उनमें से कुछ को स्थानीय लोगों ने बचाया, जबकि 4-5 लोग अभी भी पुल के मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल 30 साल पुराना है।

इंद्रायणी नदी में बहे लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी- CM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “पुणे जिले के तलेगांव के पास इंदोरी में इंद्रायणी नदी पर पुल गिरने की घटना का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 2 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस घटना के संदर्भ में मैं लगातार संभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार के संपर्क में हूं।”

सीएम ने पुष्टि की कि कुछ लोग नदी में बह गए हैं, जिनकी तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की तैनाती की गई है। अब तक 6 लोगों को बचाया जा चुका है। सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभागीय आयुक्त घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं।
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page