iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsइजराइल-ईरान जंग में फंसे पंजाबी:चंडीगढ़-पंजाब से दुबई और UAE आने-जाने वाली फ्लाइट्स...

इजराइल-ईरान जंग में फंसे पंजाबी:चंडीगढ़-पंजाब से दुबई और UAE आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल; कल सुबह भी उड़ान नहीं भरेंगी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े हैं। इसका असर यहां पंजाब में भी देखा गया। अमृतसर से मिडिल ईस्ट में उड़ने वाली कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही संयुक्त राज्य अमीरात (UAE), दुबई, आदि से आने वाली फ्लाइटें भी कैंसिल की गईं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके बाद से अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोग परेशान हैं। यही हालत चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी है। यहां से भी दुबई को जाने वाली शाम की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। कल सुबह की उड़ानें भी अभी से रद्द कर दी गई हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
UAE के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैठे पंजाबी यात्री। इनकी पंजाब आने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई है।
UAE के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैठे पंजाबी यात्री। इनकी पंजाब आने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई है।

अमृतसर में ये फ्लाइट्स कैंसिल हुईं

iTree Network Solutions +91-8699235413

पंजाब में अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रभावित हुई कुल 4 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया है कि आज (शनिवार) रात 9 बजे UAE के शारजाह से अमृतसर पहुंचने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल हुई है।

इसके अलावा, आज देर रात 1 बजकर 15 मिनट पर अमृतसर से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। वहीं, कल (रविवार) सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर अमृतसर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है।

दो फ्लाइट्स बीच रास्ते से लौटाईं

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि स्पाइसजेट की फ्लाइट अमृतसर से दुबई जा रही थी। वह एयरपोर्ट से उड़ान भर चुकी थी, लेकिन जब मिडिल ईस्ट में हालात खराब हुए तो उस फ्लाइट को डायवर्ट कर अहमदाबाद ले जाया गया। वहां से रिफ्यूलिंग कर फ्लाइट को वापस अमृतसर लौटाया गया है।

इसके अलावा इंडिगो की एक फ्लाइट ने भी अमृतसर एयरपोर्ट से शारजहा के लिए उड़ान भरी। इस फ्लाइट को भी सूरत डायवर्ट किया गया। वहां इसकी रिफ्यूलिंग की गई और उसे अमृतसर एयरपोर्ट वापस बुला लिया गया। बाकी फ्लाइट्स अमृतसर एयरपोर्ट पर ही कैंसिल कर दी गईं।

अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर लोगों की भीड़ जमा है। यहां से खाड़ी देशों को उड़ान भरने वाली कल तक की फ्लाइट्स के स्टेटस कैंसिल हैं।
अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर लोगों की भीड़ जमा है। यहां से खाड़ी देशों को उड़ान भरने वाली कल तक की फ्लाइट्स के स्टेटस कैंसिल हैं।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक फ्लाइट रद्द होने की सूचना

वहीं, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज शाम 4 बजकर 50 मिनट पर दुबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। यहां सुबह से सारा हवाई यातायात स्मूद चल रहा था, लेकिन अचानक दुबई, UAE, कतर, आदि में ईरानी हमले के बाद भारत से यातायात प्रभावित हुआ है।

कई प्रमुख एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे लंबे-लंबे रूट और उड़ानों में देरी की स्थिति बनी है। कई उड़ानों के मार्ग भी बदल दिए गए हैं।

खाड़ी देशों में पंजाबियों की भी बड़ी आबादी

खाड़ी देशों में पंजाबियों की संख्या का कोई ऑफिशियल सटीक आंकड़ा नहीं है। भारत सरकार (MEA) के 2021 के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के लगभग 70,500 श्रमिकों को खाड़ी देशों के लिए इमिग्रेशन क्लीयरेंस दिया गया था। वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है, क्योंकि कई लोग व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों में वहां रहते हैं।

पंजाब में अमृतसर और चंडीगढ़ के अलावा बड़ी संख्या में पंजाबी दिल्ली से भी विदेश यात्रा करते हैं। सरकारी अनुमान के मुताबिक, तीनों जगहों से रोजाना 4,000 से 6,000 लोग पंजाब और मिडिल ईस्ट के बीच यात्रा करते हैं।

विमानन और इमिग्रेशन आंकड़ों के मुताबिक, अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना लगभग 10,000 यात्रियों की आवाजाही होती है। इनमें से एक बड़ा हिस्सा दुबई, शारजाह और दोहा जैसे मिडिल ईस्ट के देशों की ओर होता है।

इसके अलावा चंडीगढ़ (मोहाली) एयरपोर्ट से भी दुबई और शारजाह के लिए सीधी उड़ानें हैं। आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ से केवल शारजाह के लिए लगभग 1,500 यात्री हर महीने यात्रा करते हैं।

पंजाब से विदेश जाने वाले लगभग 45% यात्री अभी भी दिल्ली एयरपोर्ट (IGI) का उपयोग करते हैं। पंजाब से खाड़ी देशों में जाने वाले ब्लू-कॉलर मजदूरों की संख्या सालाना लगभग 39,000 (औसत 100-110 लोग प्रतिदिन) है, जो वर्क वीजा पर जाते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page