iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsइन सड़कों पर धंस रही गाड़ियां! खतरे में लोगों की जान,...

इन सड़कों पर धंस रही गाड़ियां! खतरे में लोगों की जान, कौन जिम्मेदार?

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर : शहर की सड़कें बरसात से पहले ही मुसीबत का सबब बन गई हैं। जी.टी.बी. नगर और महावीर मार्ग पर एल. एंड टी. कंपनी द्वारा सरफेस वॉटर प्रोजैक्ट के तहत की गई खुदाई ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों पर गड्ढे, धंसी सड़कें और बिखरी मिट्टी ने न केवल वाहन चालकों, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी खतरा पैदा कर दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं महावीर मार्ग पर स्थित चिक-चिक चौक में एक पिकअप वैन मिट्टी में धंस गई, जिसे निकालने में स्थानीय लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। निवासियों का कहना है कि खुदाई के बाद सड़कों को ठीक करने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही। सड़कें गड्ढों और फिसलन से भरी हैं।सड़कों

iTree Network Solutions +91-8699235413

बरसात का मौसम अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ, लेकिन सड़कों की स्थिति पहले ही डरावनी हो चुकी है। मिट्टी और गड्ढों के कारण ट्रैफिक जाम, फिसलन और कीचड़ की समस्या बढ़ रही है। धूल-मिट्टी से बच्चों, बुजुर्गों और दमा रोगियों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और त्वचा की एलर्जी जैसी समस्याएं हो रही हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्थानीय लोगों ने एल एंड टी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खुदाई के बाद न तो बैरिकेडिंग की गई, न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए। इससे वाहन चालकों को खुदी सड़कों से गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। निवासियों का कहना है कि कई बार अखबारों में इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन न एल एंड टी, न सीवरेज बोर्ड और न ही नगर निगम ने कोई कदम उठाया।

शहर में चर्चा है कि चाहे सरफेस वॉटर प्रोजेक्ट का मकसद लोगों को साफ पानी मुहैया कराना है, लेकिन अगर इसकी कीमत लोगों की जान-माल और सेहत को खतरे में डालकर चुकानी पड़ रही है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? स्थानीय नागरिकों और पार्षदों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों की तुरंत मरम्मत की जाए, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, और धूल नियंत्रण के उपाय किए जाएं। लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, क्योंकि प्रशासन और संबंधित कंपनी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो बरसात में स्थिति और बदतर हो सकती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਲਾਡੋਵਾਲ ਟੋਲ ਮਹਿੰਗਾ, ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਤੋਂ ਨਵੇਂ ਰੇਟ ਲਾਗੂ,1 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੋਂ ਕੈਸ਼ ਲੈਣ-ਦੇਣ ਬੰਦ

 Buland kesari/NHAI Toll Rates: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਮਹਿੰਗੇ ਅਤੇ ਵਿਅਸਤ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਲਾਡੋਵਾਲ ‘ਤੇ ਟੋਲ ਦਰਾਂ ਕੱਲ੍ਹ, 1 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ...

You cannot copy content of this page