iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharउधार विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग,...

उधार विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, एक हिरासत में

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

जालंधर के रामा मंडी के एकता नगर में आज सुबह एक व्यक्ति ने मोहल्ले में खड़ी कार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना में कार बुरी तरह जल गई। आसपास रहने वालों ने शोर सुनकर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार बुरी तरह से जल चुकी थी। इसकी शिकायत पुलिस को कर दी गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार, एकता नगर में सागर मीट शॉप के पास खाली प्लॉट में खड़ी कार ठेकेदार किशन लाल नाहर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही दीपक भट्टी उर्फ दीपू, उसके साले लव सोहता और बेटे बब्बू ने कार में आग लगाई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कार मालिक ने क्या बताया?

किशन लाल के अनुसार दीपू ने पहले अपनी भांजी की शादी के लिए उससे 50 हजार रुपए उधार लिए थे। जिन्हें धीरे-धीरे वापस किया गया। बाद में करीब डेढ़ साल पहले 2 लाख रुपए बिना ब्याज के लिए थे। इसके बदले उसने अपना घर गिरवी रखा था। जिसका कब्जा अभी भी किशन लाल के पास है।

किशन लाल ने बताया कि दीपू ने पैसे लौटाने का वादा पहले फरवरी 2025 का किया था। फिर बढ़ाकर फरवरी 2026 कर दिया। लेकिन अभी तक कोई पैसा वापस नहीं किया। इसी विवाद के चलते दो माह पहले दीपू ने उनके प्लॉट में खड़े ट्रैक्टर को भी आग लगा दी थी। आज सुबह करीब 3 बजे फिर वही आरोपित कार को जलाने पहुंचे। किशन लाल के दामाद ने बाहर आग देख शोर मचाया।

जिसके बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दीपू की मां और पत्नी पैसे की वापसी को लेकर आत्महत्या करने की धमकियां देती रहती हैं। किशन लाल ने इस पूरे मामले की शिकायत दो दिन पहले भी सूर्य एनक्लेव थाना पुलिस को दी थी, लेकिन आरोपियों ने पेशी नहीं की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आज की वारदात के बाद दोबारा पुलिस को शिकायत दी गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दीपू को हिरासत में ले लिया है। उसका बेटा और साला फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दुकान में घुसे चोर:चॉकलेट और घी के डिब्बे चुराए, ग्राहकों की मौजूदगी में वारदात , घटना CCTV में कैद

Buland kesari/जालंधर जिले के भार्गव कैंप स्थित बेली राम स्वीट्स शॉप एंड बेकरी में चोरी की घटना सामने आई है। दुकान से चॉकलेट और...

You cannot copy content of this page