Buland kesari/अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर हलचल मची हुई है। सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर अफवाहें चल रही है। जिसके कारण पेट्रोल पंपों पर लाइनें लग रही है। इसी वजह से लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर एक पंप ड्राई हो गया है। पंप मैनेजर ने कहा कि शाम तक पेट्रोल की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
लुधियाना में अब सिर्फ गाड़ियों में तेल मिलेगा। कैनी वगैरह में पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया गया है। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि तेल की कमी नहीं है। प्रीत पैलेस के सामने बने पेट्रोल पंप के मैनेजर शक्ति कपूर ने कहा कि देर रात करीब डेढ़ बजे तक लोगों का लाइनें लगी रही है। कुछ लोग बेवजह गाड़ियों में तेल इकट्ठा किए जा रहे है, जबकि किल्लत जैसे कोई हालात नहीं है। थोड़ी बहुत यदि कोई दिक्कत आती है तो उसे हल कर लिया जाएगा। अभी हालात सामान्य है।

मंत्री अरोड़ा बोले-घरों के लिए एलपीजी की कमी नहीं
मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि मेरी आज पेट्रोल,डीजल और एसपीजी को लेकर प्रशासन से बातचीत हुई है। लोगों से में कहना चाहूंगा कि एलपीजी की कुछ कमी है लेकिन कुछ कमी बनाई गई है। घरों के लिए एलपीजी की कमी नहीं है।
जो लोग पहले 1 सिलेंडर बुक करवाते थे अब वह 4 बुक करवाने लगे है। लोगों से अनुरोध है कि इस तरह ना करे। पेट्रोल-डीजल को लेकर कोई कमी नहीं है।
एलपीजी का रुट जरूर डिस्ट्रब हुआ है। आज शाम तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। अभी तक के हालात मुताबिक कर्मशियल एलपीजी की कमी जरूर है। इस समय 20 प्रतिशत गैस कर्मशियल है। हमारी कोशिश है की होस्टल,अस्पताल व अन्य जरूरी स्थानों पर इसका इस्तेमाल हो।
सभी विकास कार्य अभी चल रही है उन पर आज अधिकारियों से बातचीत की है। पाइप गैस (कुदरती) की कोई शाटेज नहीं है।

केंद्र सरकार ने घटाई है एक्साइज ड्यूटी
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटा दी। जिसके बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए से घटकर 3 रुपए और डीजल पर 10 रुपए से घटकर जीरो हो गई है।
सरकार ने इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद तेल कंपनियों के रेट न बढ़ाने और उन्हें घाटे से बचाने के लिए यह कदम उठाया है। सरकार को लग रहा था कि इंटरनेशनल लेवल पर कीमतें बढ़ने के बाद तेल कंपनियां रेट बढ़ा सकती हैं, जिससे और पैनिक क्रिएट होगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








