Buland kesari/लुधियाना के दुगरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 46 वर्षीय व्यक्ति रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता हरप्रीत कौर (निवासी मकान नंबर 308, फेज-2, दुगरी) ने पुलिस को बताया कि उनके पति सरबजीत सिंह (46) बीते 30 मार्च 2026 को रोजाना की तरह सुबह 10:30 बजे अपनी स्कूटी (PB 10 ET 4260) पर सवार होकर ऑफिस के लिए निकले थे लेकिन वह वापस घर नहीं लौटे।
दोपहर को हुए गायब जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:00 बजे सरबजीत सिंह बिना किसी को कुछ बताए ऑफिस से कहीं चले गए। परिवार द्वारा काफी तलाश करने के बाद, सरबजीत सिंह की स्कूटी फलाही साहिब गुरुद्वारा (लुधियाना) के पास खड़ी मिली।
परिवार को अपहरण का शक हरप्रीत कौर ने आशंका जताई है कि उनके पति को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कहीं छिपाकर रखा है या उन्हें अगवा कर लिया गया है। स्कूटी मिलने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है। सरबजीत सिंह के दो बच्चे है। उनकी शादी करीब 15 साल पहले हुई है। सरबजीत सिंह एक एडवरटाइजमेंट एजेंसी में काम करते है।
थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127 (6) के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि सरबजीत सिंह का सुराग लगाया जा सके।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








