iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकनाडा में तीन पंजाबी गिरफ्तार:फिरौती मांगने और फायरिंग करने के आरोप, सरे...

कनाडा में तीन पंजाबी गिरफ्तार:फिरौती मांगने और फायरिंग करने के आरोप, सरे पुलिस ने जारी की आरोपियों की तस्वीरें

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/कनाडा की सरे पुलिस ने फिरौती मांगने के लिए फायरिंग करने के आरोप में तीन पंजाबी मूल के युवाओं को गिरफ्तार किया है। सरे पुलिस ने तीनों की फोटो जारी करके मामले की जांच शुरू कर दी। सरे पुलिस के अनुसार तीनों वहां के नागरिक नहीं हैं। पुलिस ने उनके बारे में कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को रिपोर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा तीनों के इमिग्रेशन स्टेटस की भी जांच की जा रही है।कनाडा सरे पुलिस द्वारा जारी की गई आरोपियों की फोटो।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय हरजोत सिंह, 19 वर्षीय तरणवीर सिंह और 21 वर्षीय दयाजीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों पर रविवार को फायरिंग करने का आरोप है। सरे पुलिस का कहना है कि आरोपियों हरजोत सिंह, तरणवीर सिंह और दयाजीत सिंह बिलिंग की फोटो सार्वजनिक करने से उन्हें अन्य पीड़ितों व गवाह भी मिल सकते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस का लोगों से अपील की है कि इनके बारे में कोई जानकारी है तो सांझा करें। पुलिस ने लोगों से 1 फरवरी 2026 की सुबह या उससे पहले उनकी गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने को भी कहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
सरे में घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
सरे में घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

रविवार को क्रेसेंट बीच में एक घर पर चली थी गोलियां

सरे पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के क्रेसेंट बीच इलाके में गश्त कर रहे अधिकारियों को एक घर पर गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार तीनों ने गोली चलाई और उसके बाद मौके से राइडिंग व्हीकल में बैठकर फरार हो गए। उसी दिन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों से हथियार नहीं हुए बरामद

सरे पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपियों से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ, लेकिन जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने फिरौती के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।

फिरौती के लिए फायरिंग करते हैं अपराधी

सरे पुलिस के अधिकारी का कहना है कि कुछ अपराधी फिरौती से पहले फायरिंग करते हैं ताकि लोगों को दहशत में डाला जाए और लोग डरकर उन्हें फिरौती दे दें। जबकि कुछ अपराधी पहले फिरौती के लिए कॉल करते हैं और फिर फायरिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी जांच की जा रही है कि इन्होंने फिरौती मांगी थी या अब मांगनी थी।

पुलिस द्वारा जारी आरोपियों की फोटो
पुलिस द्वारा जारी आरोपियों की फोटो

गिरफ्तारी के दौरान एक युवक को लगी चोट

पुलिस की तरफ से जो फोटो जारी की गई हैं उनमें से एक आरोपी के चेहरे पर आंख के पास चोट के निशान हैं। इस पर सरे पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को चोटें आई हैं।

कनाडा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें एक रिहायशी इलाके में घर पर गोलीबारी की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपी राइड-शेयर व्हीकल पर थे। पुलिस ने उन्हें रोका और उनसे बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने पुलिस का विरोध करना शुरू किया। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए गिराया और उन्हें हथकड़ी लगा दी गई। इसी दौरान उसकी आंख में चोट लगी है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर किया डांस:ऑटो से बैटरियां और वायर चोरी, लोग बोले- पुलिस से नहीं मिल रहा इंसाफ

Buland kesari/जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में चोरी की बढ़ती वारदातों ने अब आम जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। इलाके में...

You cannot copy content of this page