iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़:पुलिस ने नाबालिग समेत दो...

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़:पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपी पकड़े, 5 देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक नाबालिग सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पांच देसी पिस्तौल, पांच मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह मॉड्यूल यूके, दुबई और फिलीपींस में बैठे हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवक हथियारों की पहली खेप देने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार फिलहाल दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग है, जबकि दूसरे की पहचान जालंधर जिले के लोहियां थाना क्षेत्र के गांव महिराजवाला निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

थाना सदर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस गश्त के दौरान आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि एसपी गुरप्रीत सिंह और डीएसपी एनडीपीएस सुखपाल सिंह की टीम ने 2 मार्च को गश्त के दौरान अजय कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक 7.65 एमएम का पिस्तौल बरामद हुआ था, जिसके संबंध में थाना सदर कपूरथला में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

अजय से पूछताछ के बाद 3 मार्च को उसके नाबालिग साथी को भी पकड़ा गया, जिससे चार अन्य 7.65 एमएम पिस्तौल और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवक सोशल मीडिया के जरिए यूके, दुबई और फिलीपींस में बैठे हैंडलरों के संपर्क में आए थे।

मोटी रकम के लालच में वे उनके झांसे में फंस गए। उन्होंने 87 हजार रुपये खर्च कर मध्य प्रदेश में किसी अज्ञात व्यक्ति से पांच पिस्तौल खरीदे थे। इन पिस्तौलों का उपयोग जालंधर जिले के शाहकोट, लोहियां और कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी व कपूरथला में फायरिंग और रंगदारी की वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर इन वारदातों को होने से पहले ही रोक दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਆਜ਼ਾਦ MLA ਤੇ ‘AAP’ ਆਗੂਆਂ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਈ ਝੜਪ, ਤਣਾਅ ਦੇ ਵਧਦੇ ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਤਾਇਨਾਤ

Buland kesari/Kapurthala Political Clash; ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ ਆਜ਼ਾਦ ਵਿਧਾਇਕ ਰਾਣਾ ਇੰਦਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ (ਆਪ) ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵਿਚਕਾਰ ਝੜਪ ਹੋ ਗਈ। ਘਟਨਾ...

You cannot copy content of this page