iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकरन औजला के शो दौरान युवको में भिड़त VIDEO:जमीन पर लिटाकर युवक...

करन औजला के शो दौरान युवको में भिड़त VIDEO:जमीन पर लिटाकर युवक को पीटा, कपड़े तक फाड़े, फैंस ने खुद को बचाया

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाबी सिंगर करन औजला के दिल्ली में ‘पी पॉप कल्चर इंडिया टूर’ के कॉन्सर्ट में फैंस का क्रेज देखते ही बन रहा था। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पूरी तरह दर्शकों से भरा हुआ था। इस दौरान करन परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी वहां कुछ युवाओं के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। एक युवक ने दूसरे को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसे बार-बार घूंसे मार रहा है। एक अन्य व्यक्ति भी इस हाथापाई के दौरान उसे लात मारता नजर आता है। जैसे ही लड़ाई शुरू हुई, वहां मौजूद कई लोग वहां से निकलने लगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर “करण औजला के कॉन्सर्ट में वीवीआईपी लाउंज में पागलपन भरी लड़ाई” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
शो में हुए झगड़े के दौरान युवक के कपडे़ तक फाड़ दिए।
शो में हुए झगड़े के दौरान युवक के कपडे़ तक फाड़ दिए।
करन औजला के शो में काफी संख्या में युवा पहुंचे थे। स्टेडियम भरा हुआ था।
करन औजला के शो में काफी संख्या में युवा पहुंचे थे। स्टेडियम भरा हुआ था।
करन औजला के शो में हर उम्र के लोग पहुंचे थे।
करन औजला के शो में हर उम्र के लोग पहुंचे थे।

माता पिता की तस्वीर देख हुए भावुक

iTree Network Solutions +91-8699235413

शो के दौरान एक फैन ने करन औजला को उनके माता-पिता की तस्वीर दिखाई, जिसे देखकर वह भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा, “क्या मैं इसे रख लूं?” इसके बाद उन्होंने फैन से मार्कर मांगा और उस पर अपने सिग्नेचर किए। फिर फोटो फैन को वापस देते हुए कहा कि इसे अपने घर में लगा लेना।

मेरी तरह आने में लगते है 10 साल

शो में करन ने कहा, “मेरा गांव घराला है, जहां मेरा जन्म हुआ है। अगर घराला से दिल्ली कार में आना हो तो आठ घंटे लगते हैं, लेकिन करन औजला की तरह स्टेडियम तक पहुंचने में दस साल लग जाते हैं।”

पॉजीटिव रहने का दिया संदेश

इस दौरान औजला ने फैंस से सकारात्मक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने यार-दोस्तों के साथ समय बिताएं और कोई भी बात दिल में न रखें। अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों से बातें साझा किया करें, क्योंकि प्यार ही सब कुछ है। प्यार बांटेंगे तो दुनिया खुद पीछे आएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

धारदार हथियारों से काटकर व्यापारी की हत्या:नकोदर रोड पर मिली डेडबॉडी; शरीर पर कई जगह कट के निशान

Buland kesari/जालंधर में गारमेंट कारोबारी के तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बबलू के तौर पर हुई...

You cannot copy content of this page