iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकांग्रेसी पार्षद सहित 2 पर FIR दर्ज:सोशल मीडिया पर बदनाम करने का...

कांग्रेसी पार्षद सहित 2 पर FIR दर्ज:सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, AAP नेता ने दी शिकायत

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब के लुधियाना में वार्ड नंबर 26 से कांग्रेसी के पार्षद गौरव भट्टी और एक अन्य व्यक्ति पर आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज ने छवि खराब करने के गंभीर आरोप लगाए है। पार्षद और उसके साथी पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक झूठा वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप नेता पर हेल्थ कार्ड बनवाने के ऐवज में पैसे लेने की बात कही है।साहिब राजपूत सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आप नेता इंद्रदीप मिंकु पर आरोप लगाता हुआ, इस वीडियो के कारण हुआ पार्षद गौरव भट्टी और साहिब पर पर्चा। - Dainik Bhaskar

iTree Network Solutions +91-8699235413

थाना मोती नगर की पुलिस ने आप नेता इंद्रपाल सिंह मिंकु की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा BNS 351(1,2), 67 I.T Act के तहत मामला दर्ज किया है। पार्षद गौरव भट्टी से बातचीत करने के लिए उन्हें फोन किया गया लेकिन उनका मोबाइल आफ है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पार्षद गौरव भट्टी ने फेसबुक पर शेयर की पोस्ट

iTree Network Solutions +91-8699235413

भट्टी ने फेसबुक पर जरूर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होने लिखा- मेरे ऊपर FIR दर्ज करवाने के लिए कूंमकलां से SHO परमदीप सिंह को मोती नगर थाना में लाया गया है। आज तक नहीं हुआ कि एक थाना का SHO दूसरे थाना में जाकर स्पेशल पर्चा दर्ज करके आए ! नया बदलाव।

भट्टी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा-वार्ड नंबर 26 इलाका निवासियों के हितों की आवाज दबाने के लिए मेरे ऊपर FIR दर्ज दी गई। (थाना मोती नगर) MLA ईस्ट लुधियाना को बहुत-बहुत बधाई। पार्षद गौरव भट्टी।

पार्षद गौरव भट्टी।
पार्षद गौरव भट्टी।

आप नेता इंद्रदीप सिंह मिंकु ने दी पुलिस को शिकायत

पुलिस को जानकारी देते हुए आप नेता इंद्रदीप सिंह मिंकु ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के निवासियों के लिए हेल्थ कार्ड बनाकर उन्हें 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा योजना मुहैया कराने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। आप नेता मिंकु ने कहा कि इस मुहिम के तहत पंजाब सरकार द्वारा सभी वार्डों को मशीनें जारी की जा रही हैं।

आप नेता मिंकु ने आरोप लगाया कि 2 फरवरी 2026 को पार्षद गौरव भट्टी और साहिब राजपूत ने आपस में मिलकर अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि उनसे कहा है कि वह जिन भी इलाका निवासियों की पर्चियां काटकर उनके पास भेजेंगे, उन्हें उनसे पैसे लेने होंगे और उन पैसों का 90 फीसदी हिस्सा उन्हें देना होगा।

वीडियो देखने के बाद हुई मानसिक परेशानी

आप नेता मिंकु ने कहा कि उक्त आरोपियों ने उनकी छवि खराब करने की नीयत से उन पर झूठे इल्जाम लगाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का दुरुपयोग करते हुए वीडियो बनाकर शेयर किया है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को बहुत मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस घटना से इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्षद और उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विपक्षी दलों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में युवक की नशे से मौत:एक साल पहले भाई की हादसे में गई थी जान, परिजन बोले- नशे ने पूरा परिवार तबाह किया

Buland kesari/पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। लुधियाना के कूमकलां थाना...

You cannot copy content of this page