Buland kesari/पंजाब के लुधियाना में मारपीट का एक सनस नीखेज मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक युवक का कान बीच से काट दिया गया, जबकि दूसरे की बाजू टूट गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये केस पुरानी रंजिश है।
पहले बाहर झगड़ा, फिर घर में घुसकर हमला पीड़ित हरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे आरोपी उसके भाई हरपाल सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने बड़ी मुश्किल से अपने भाई को आरोपियों से छुड़वाया और दोनों घर के अंदर चले गए।
आरोप है कि इसके बाद हमलावर हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हरपाल के साथ इन बदमाशों ने पहले दीवाली के समय भी मारपीट की थी। उस समय इन पर केस भी दर्ज हुआ था। उसी केस को हटवाने का दबाव बनाने के लिए इन बदमाशों ने मारपीट की है।
किरपाण से किया वार पीड़ित हरजीत सिंह ने बताया कि एक आरोपी ने किरपाण से वार कर उसका बायां कान काट दिया और उसकी दाहिनी बांह पर भी गहरा जख्म कर दिया। वहीं हमले में उसके भाई हरपाल सिंह की बांह टूट गई।
अस्पताल में चल रहा इलाज दोनों घायल भाइयों को तुरंत सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इलाके में घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शमशेर सिंह पुत्र चरण सिंह, मक्खन सिंह पुत्र शमशेर सिंह, अमरीक सिंह पुत्र शमशेर सिंह,काला सिंह पुत्र शमशेर सिंह, जतिंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह, हरजप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह सभी निवासी गांव सरीह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








