Buland kesari/कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी की तरफ से तीन प्रवक्ता पहली बार अपनी मांगों को लेकर जनता के बीच आए। उन्होंने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया और कहा इसके लिए वे सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत को तैयार हैं।
CJP प्रवक्ता सौरव दास ने CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले को सिर्फ दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए और केवल तबादलों से समस्या का समाधान नहीं होगा।
CJP फाउंडर अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए संसद मार्ग थाने जाएंगे। पार्टी ने देशभर के युवाओं से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
पार्टी ने दावा किया कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। CJP नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक तंत्र को लेकर युवाओं की बढ़ती नाराजगी को दर्शाता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 तस्वीरें…



CJP के तीन प्रवक्ता; एक जर्नलिस्ट, दूसरा फिल्ममेकर, तीसरा IIT पास आउट
कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी
कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। CJP के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसे अभिजीत दीपके ने बनाया है।
अभिजीत अमेरिका में पढ़ रहे, AAP में काम कर चुके

30 साल के अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वे अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स कर रहे हैं।
अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में वे AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार सामग्री बनाते थे।
एक इंटरव्यू में अभिजीत ने बताया कि निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिरता के लिए उन्होंने AAP छोड़कर बोस्टन यूनिवर्सिटी में अप्लाई किया था। एडमिशन मिलने पर वे अमेरिका शिफ्ट हो गए। अभिजीत किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे मुद्दों पर X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








