Buland Kesari/ देशभर से लग्जरी गाड़ियां चुराकर अवैध तरीके से उनकी आरसी, पासिंग और अन्य कागजात बनाकर उन्हें महंगे दामों पर बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश कुछ दिन पहले हुआ है।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की पुलिस ने फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, कई अन्य इस मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं। जो इस काले धंधे में शामिल थे, इनमें जालंधर का ठग कर एजेंट दमन कालड़ा भी शामिल है। इस गिरोह से दर्जनों लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं।
गिरफ्तार किए गए तीनों लोग पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली से संबंधित हैं। जो कि कार चोरी के इस गैंग को चला रहे थे और इन चोरों ने अपना-अपना काम बांटा हुआ था।
फिलहाल दिल्ली पुलिस द्वारा 16 चोरी की गाड़ियां बरामद की जा चुकी हैं। इनमें 8 फॉर्च्यूनर, 5 किया सेल्टोस, एक थार , एक वेन्यू और एक क्रेटा शामिल है।
पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली का अमनदीप शामिल है जो कि दिल्ली व अन्य राज्यों से कारें चुराकर पंजाब भेजता था। पंजाब में इन सभी चोरी की कारों को जालंधर का दमन कालड़ा संभालता था और उनके अवैध तरीके से कागज तैयार करवाए जाते थे। उनकी एचपी रहित फर्जी आरसीज बनाई जाती थी। इसमें उसका साथ अरविंद शर्मा नाम का व्यक्ति देता था।
दिल्ली पुलिस की जानकारी के अनुसार यह सभी चोरी की गाड़ियां पंजाब और हिमाचल में फर्जी कागजात के आधार पर रजिस्टर्ड की जा रही थीं। इन चोरी की कारों को पंजाब और हिमाचल में रजिस्टर करने के बाद देश के विभिन्न राज्यों में जाकर बेचा जाता था और यह गैंग मोटी कमाई कर रहा था।
लंबे समय से कर चोरी के इस गिरोह पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की नजर थी।
यहां बता दें कि मॉडल टाउन इलाके में पुरानी लग्ज़री कारों और फैंसी नंबरों को अमीरजादों को बेचने का काम करने वाला दमन कालरा लंबे समय से विवादों में घिरता रहा है। पहले भी इस पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं।
बड़ा सवाल यह पैदा होता है कि क्या दिल्ली क्राइम ब्रांच उन सभी सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों ओर करिंदाें पर भी शिकंजा कस पाएगी जो कालड़ा से काम उठाते थे और उसके लिए फर्जी कागजात बनाते थे। उसकी गाड़ियों को रजिस्टर्ड करवाते थे?
क्योंकि इससे सभी अच्छी भली भांति वाकिफ हैं कि जालंधर और कपूरथला के ट्रांसपोर्ट विभाग में अच्छी सैटिंग से कालड़ा के अवैध काम सरकारी दफ्तरों में पहल के आधार पर किए जाते थे। जिसके बदले में ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मचारी मोटे गफ्फे लेते थे।
अब देखना यह होगा कि क्या उन सभी सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों ओर करिंददो पर भी दिल्ली पुलिस शिकंजा कसेगी और क्या पिछले 5 वर्षों में कालड़ा ने जितनी चोरी की गाड़ियां बेची हैं उन सब की बरामद की भी की जाएगी?
क्योंकि खबर यह भी है कि इस गैंग ने 100 से ज्यादा गाड़ियां चोरी करके देश के कोने-कोने में बेची हैं। देखना यह होगा की पूरी मुस्तादी से काम करने वाली दिल्ली क्राइम ब्रांच क्या उन 100 से अधिक गाड़ियों की रिकवरी करवा कर इस गैंग का सफाया कर पाएगी?

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









