iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsखंभे से टकराई BMW कार:ट्रांसफार्मर गिरने से गाड़ी में लगी आग, पिछली...

खंभे से टकराई BMW कार:ट्रांसफार्मर गिरने से गाड़ी में लगी आग, पिछली दरवाजे से निकलकर दो युवकों ने बचाई जान

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के पाहवा धर्मशाला के पास मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू (BMW) कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभे पर लगा भारी-भरकम बिजली का ट्रांसफार्मर सीधे कार के ऊपर आ गिरा जिससे कार में भीषण आग लग गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

गनीमत रही कि दोनों युवकों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी देते हुए नरेश बंसल ने बताया के कार सवार दोनों युवक कुंदनपुरी इलाके के रहने वाले हैं। सुबह करीब 4 बजे वे झंडू चौक की उतराई से कुंदनपुरी स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे।

कार की रफ्तार बेहद तेज थी। पाहवा धर्मशाला के पास पहुंचते ही ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे ट्रांसफार्मर वाले खंभे में जा घुसी।

जानकारी देते हुए नरेश बंसल
जानकारी देते हुए नरेश बंसल

पिछले दरवाजे से निकले बाहर

iTree Network Solutions +91-8699235413

टक्कर होते ही ट्रांसफार्मर कार के ऊपर गिर गया और शॉर्ट सर्किट के कारण धमाका हुआ। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। कार के अगले दरवाजे लॉक होने के कारण युवक अंदर ही फंस सकते थे लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाई और पिछले दरवाजे से बाहर निकलने में कामयाब रहे। चश्मदीदों का कहना है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे।

आग लगने के बाद जंजर BMW
आग लगने के बाद जंजर BMW

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया हालांकि तब तक लग्जरी कार पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुकी थी। ट्रांसफार्मर गिरने के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई है।

मोके पर बिजली के खंभे की मरम्मत करते हुए बिजली विभाग के कर्मचारि
मोके पर बिजली के खंभे की मरम्मत करते हुए बिजली विभाग के कर्मचारि

बिजली विभाग के कर्मचारी सुबह से ही मौके पर डटे हुए हैं और नए खंभे व ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।गाड़ी के असल मालिक की पहचान की जा रही है

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

मंत्री संजीव अरोड़ा को 2 दिन के रिमांड पर भेजा:गुरुग्राम कोर्ट में ED ने किया पेश; 100 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

Buland kesari/आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में पंजाब के बेहद पावरफुल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रहे संजीव अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम...

You cannot copy content of this page